सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति, जानिये अखिलेश यादव ने किसे सौंपी जिम्मेदारी

अखिलेश यादव ने सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जूही सिंह और उपाध्यक्ष पद पर वंदना यादव, बालाघाट, मध्य प्रदेश को नियुक्त कर दिया है।
 | 
sp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए उन्होंने सपा महिला सभा के दो अहम पदों राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। अखिलेश यादव ने सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जूही सिंह और उपाध्यक्ष पद पर वंदना यादव, बालाघाट, मध्य प्रदेश को नियुक्त कर दिया है।

dr vinit new

इसके लिये अखिलेश यादव ने दोनों पदों पर नियुक्ति पत्र भी जारी किया है, जिसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह व उपाध्यक्ष पद वंदना यादव से पार्टी के संविधान के अनुसार सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर अनुमोदन के लिये प्रस्तुत करने की भी अपील की गई है।

gulbeer 1

जूही सिंह यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह की बेटी हैं। जूही सिंह 10 करोड़ रूपए से अधिक संपत्ति की मालकिन हैं और स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन भी हैं। जूही सिंह को उनके दादा जी से 0.32 बोर पिस्टल विरात में मिली थी। इस पिस्टल की कीमत 35 हज़ार रूपए है। जूही के पति हथियार रखते हैं। उनके पास खुद का एक रिवॉल्वर है जिसकी कीमत लगभग 10 हज़ार रुपए है। जूही सिंह विभिन्न चैनल्स पर डिबेट के दौरान पार्टी का पक्ष रखती हैं। 

shop

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।