वेनेजुएला में होता है सबसे ज्यादा क्राइम, 129 देशों में भारत 68वां देश जहां सबसे ज्यादा अपराध होते हैं

 | 

एक कंपनी है जो दुनिया में होने वाले हर अच्छे बुरे कामों का लेखा-जोखा रखती है। इस कंपनी का नाम है नंबियो (Numbeo)। इस कंपनी ने एनुअल रिपोर्ट के आधार पर उन देशों की सूची जारी की है जहां सबसे ज्यादा और सबसे कम अपराध होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा अपराध साउथ अमेरिका के वेनेजुएला में सबसे ज्यादा अपराध दर्ज किए गए हैं। अच्छी बात है कि 2019 के मुकाबले भारत में क्राइम रेट कम हुआ है। अपराध के मामले में भारत 68वें नम्बर पर है।

O- नहीं बल्कि ‘गोल्डन ब्लड ग्रुप’ सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप, दुनिया मे सिर्फ 53 लोगों की रगों में है यह खून

यहां की आबादी महज 2 करोड़ 90 लाख है, लेकिन क्राइम के मामले में ये दुनिया में सबसे आगे है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में वेनेजुएला का क्राइम इंडेक्स 84.49 और सेफ्टी इंडेक्स महज 15.51 है। दूसरे नंबर पर पापुआ न्यू गिनी है। ये इंडोनेशिया के पास एक छोटा सा देश है। यहां की आबादी 80 लाख है। क्राइम इंडेक्स 81.93 है, जबकि सेफ्टी इंडेक्स 18.07 है।

अमेरिका का दावा : Snapdeal और दिल्ली के पालिका बाजार में मिलता है सबसे ज्यादा नकली सामान

129 देशों की सूची में सबसे कम क्राइम रेट वाला देश कतर है। यहां क्राइम इंडेक्स प्वाइंट 11.86 और सेफ्टी इंडेक्स प्वाइंट 88.14 है।

68वें नंबर पर भारत
क्राइम के मामले में भारत 68वें नंबर पर है। यहां का क्राइम इंडेक्स प्वाइंट 43.32 है, जबकि सेफ्टी इंडेक्स प्वाइंट 56.68 है। 2019 के मुकाबले क्राइम के मामले में गिरावट हुई है, जबकि सेफ्टी के मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2019 में भारत क्राइम के मामले में 63वें नंबर पर था।

ये हैं टॉप-10 क्राइम वाले देश

  • वेनेजुएला
  • पापुआ न्यू गिनी
  • साउथ अफ्रीका
  • अफगानिस्तान
  • होन्डुरास (सेंट्रल अमेरिकी देश)
  • त्रिनिदाद एंड टोबैगो (कैरिबियाई देश)
  • ब्राजील
  • पेरू
  • अल सल्वाडोर (सेंट्रल अमेरिकी देश)
  • गुयाना (साउथ अमेरिकी देश)

भारत के पड़ोसी देशों के क्या हैं हालात ?
भारत के पड़ोसी देशों में सबसे खराब हालात अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान के हैं। क्राइम के मामले में अफगानिस्तान चौथे नंबर पर है। बांग्लादेश 16वें, म्यांमार 55वें और पाकिस्तान 63वें नंबर पर है। श्रीलंका 79वें नंबर पर है। क्राइम के मामले में नेपाल 92 और चीन 97वें नंबर पर है।

इन 5 देशों में सबसे कम क्राइम होते हैं

  • कतर
  • ताइवान
  • यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE)
  • जॉर्जिया
  • जापान

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatsapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।