ऐसी हैवानियत : कत्ल किया, दिल निकाला और पकाकर पूरे परिवार को खिला दिया

 | 

हत्या की तमाम कहानियां ने सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप उठेगी। यह मामला अमेरिका के ओकलाहोमा का है, यहां एक शख्स ने दो लोगों की हत्या करने के बाद उनका दिल निकाल लिया और फिर उसे पकाकर अपने घरवालों को खिला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE : मेरठ की 1.5 साल की इशानी इस गंभीर बीमारी की चपेट में, लगना है 16 करोड़ का इंजेक्शन, आपकी मदद की दरकार

खबरों के मुताबिक, ऐसा दानवीय काम करने वाले इस शख्स का नाम Lawrence Anderson है। एंडरसन ने 67 साल के Leon Pye और उनकी 4 साल की पोती Kaeos Yates के साथ उसकी आंटी पर भी हमला किया। पोती और दादा तो मारे गए, लेकिन दादी इस अटैक में बच गई। शख्स ने फिर उनका दिल आलू के साथ पकाया और अपने परिवार को खिलाया।

यह भी पढ़ें : मेरठ में SMA का दूसरा मामला : 9 माह के रेयांश की जिंदगी के लिए भी 16 करोड़ का इंजेक्शन जरूरी, कीजिए मदद

ये सब उसने इसलिए किया क्योंकि वो अपने परिवार को दानवों से आजादी दिलाना चाहता था। हत्या करने के अगले दिन ही वो पकड़ा गया। पुलिस उसे पकड़ने के बाद अस्पताल ले गयी, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एंडरसन अपनी आंटी और अंकल के साथ यहां रहता था, वो जनवरी में ही जेल से रिहा हुआ है। एंडरसन का घरेलू हिंसा और ड्रग्स से जुड़ा एक लंबा रिकॉर्ड है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।