विदेशी सेलिब्रिटी बन रहे किसानों की आवाज, रिहाना और थार्नबर्ग के बाद अब पोर्न स्टार मिया खलीफा ने दिया आंदोलन को समर्थन

 | 

किसान आंदोलन को अब विदेशी सेलिब्रिटीज का समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्नबर्ग (Greta Thunberg) के बाद आब पूर्व पोर्न मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी भारतीय किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है।

मिया खलीफा ने किसाम आन्दोलन के सर्मथन में एक के बाद एक दो ट्वीट किए। ट्वीट करते हुए मिया ने लिखा, 'मानवाधिकार उल्लंघनों पर ये चल क्या रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है?!'

mia khalifa

इसके बाद मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने एक और ट्वीट किया और लिखा, ''पेड एक्टर्स...मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ हूं...#FarmersProtest'। मिया के इस ट्वीट पर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ये अमेरिकी पोर्न स्टार हमारे देश के अंदरूनी मामलों में पेड ओपिनियन दे रही है। शांत हो जाओ मूर्खों। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला पर 100 रुपये लेकर आंदोलन में आने का आरोप लगाया था, जिसपर जनता ने कंगना को जमकर लताड़ लगाई थी और अब मिया खलीफा ने भी कंगना पर कटाक्ष किया है।

https://twitter.com/miakhalifa/status/1356827705161879553?s=19

बता दें कि आज किसान आंदोलन को लेकर लगातार विदेशी हस्तियों के ट्वीट आ रहे हैं। ये सभी किसानों के आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जता रहे हैं। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्नबर्ग (Greta Thunberg) ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किए थे।

सेक्स के दौरान ज्यादा एक्साइटेड होने से युवक की मौत, फट गई दिमाग की नस

पर्यावरण को लेकर काम करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी बीते दिन ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया था। लिसिप्रिया कंगुजम ने ट्वीट कर दुनिया को इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की थी, साथ ही उन्होंने क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग से भी इस बारे में चर्चा करने की अपील की। लिसिप्रिया कंगुजम तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने पीएम मोदी के द्वारा दिए सम्मान को ठुकरा दिया था।

मशहूर सिंगर और परफॉर्मर रिहाना ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है, जिसे लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने जवाबी ट्वीट भी किया गया।रिहाना ने ट्विटर पर एक न्यूज शेयर की है, जिसमें किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र है। लेख में बताया गया है कि कैसे किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा की कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। रिहाना ने खबर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest।

https://twitter.com/rihanna/status/1356625889602199552?s=20

रिहाना के ट्वीट पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा- इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं। ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ। हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1356640083546406913?s=20

रिहाना के ट्वीट करने के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट कर दिया। ग्रेटा ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम भारत में जारी किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। ग्रेटा थनबर्ग ने इससे पहले भारत में NEET की परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का भी समर्थन किया था।

https://twitter.com/GretaThunberg/status/1356932781339791360?s=20

रिहाना के ट्वीट के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्था ह्यूमन राइट वाच, इंटरनेशनल इंटरनेट राइट्स से जुड़ी संस्था, अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी समेत कई बड़ी नामी संस्था और सेलेब्रिटी किसानों के आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली के आसपास किसानों ने दो महीनों से डेरा जमाया हुआ है अब बीते कुछ दिनों से सरकार ने यहां इंटरनेट भी बंद कर दिया है, जिसका खासा विरोध हो रहा है।

https://twitter.com/johncusack/status/1355169565500723204?s=20

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।