प्लेन क्रैश : 60 यात्रियों से भरा विमान हवा में क्रैश! रूस जा रहा था विमान, 42 से ज्यादा लोगों की गई जान, कई लोग जिंदा जले-Video

मध्य एशियाई देश से होते हुए रूस जा रहा एक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस यात्री विमान में 60 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई है।
 | 
PL
मध्य एशिया से एक बुरी खबर आ रही है। रूस जा रहा एक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 60 यात्री सवार थे। खबरों के मुताबिक इस हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई है। वहीं 20 से ज्यादा यात्री बच गए, जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। विमान हादसे में मृतकों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन खबरों की मानें तो इस हादसे में 42 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।READ ALSO:-बिजनौर : फिल्म अभिनेता मुश्ताक के अपहरण के आरोपी शुभम ने मां के साथ थाने पहुंचकर किया सरेंडर, मां रोते हुए बोली-बेटे को गोली मत मारना

 

कजाकिस्तान में हुआ हादसा
कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। कजाकिस्तान के मंत्रालय ने आज यानी बुधवार को विमान हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि 60 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रहा विमान कजाकिस्तान के आक्टो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आक्टो एयरपोर्ट के पास यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


विमान हादसे का वीडियो वायरल
विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान हवा में उड़ते हुए अचानक संतुलन खो देता है और नीचे की ओर गिरने लगता है। तभी विमान में आग लग जाती है और विमान आग का गोला बन जाता है। दूसरे वीडियो में विमान से बचे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

 


विमान का मार्ग बदला गया
रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, यह अजरबैजान एयरलाइंस का विमान था। विमान ने अजरबैजान के बाकू से उड़ान भरी थी और रूस के चेचन्या जा रहा था। हालांकि, घने कोहरे के कारण विमान ने अपना मार्ग बदल दिया। कजाकिस्तान के अक्तो एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 SONU

5 क्रू मेंबर भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजरबैजान फ्लाइट 8243 में 60 से अधिक यात्रियों के अलावा 5 क्रू मेंबर भी मौजूद थे। हालांकि, यह विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ? अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है। अजरबैजान एयरलाइंस ने भी विमान दुर्घटना पर चुप्पी साध रखी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।