त्योहार से पहले इन कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, ₹1590 रुपये से ₹3220 तक बढ़ा मानदेय

सीएम योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी मनरेगाकर्मी को सेवा से हटाने के लिए अब उपायुक्त मनरेगा की संस्तुति जरूरी है। अब इन्हें कोई भी जबरन नहीं हटा पाएगा।

 | 
money
नवरात्र, दिवाली और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मनरेगा कर्मियों को मानदेय में वृद्ध का तोहफा दिया है। मनरेगा कर्मियों के मानदेय में 1590 रुपये से लेकर 3220 रुपये की वृद्ध की गई है। मानदेय में वृद्ध का यह लाभ इसी अक्टूबर के मानदेय से मिलने लगेगा।

 

whatsapp gif

इसके साथ ही सीएम योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी मनरेगाकर्मी को सेवा से हटाने के लिए अब उपायुक्त मनरेगा की संस्तुति जरूरी है। अब इन्हें कोई भी जबरन नहीं हटा पाएगा। वहीं मनरेगा कर्मचारियों के लिए अगले महीने एचआर पॉलिसी भी आएगी। इसमें 24 दिन के आकस्मिक अवकाश और 12 दिन के चिकित्सा अवकाश की व्यवस्था होगी। वहीं ग्राम्य विकास के अन्य कार्यों को भी अब मरनेगा कर्मियों जॉब चार्ट में जोड़ा जाएगा। Read Also: ससुर की संपत्ति पर नहीं है दामाद का कोई हक, भले ही उसने मकान बनवाने में अपना पैसा खर्च किया हो: हाईकोर्ट

 

सीएम ने सभी यूपी के  35,246 ग्राम रोजगार सेवकों को 10000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं 4122 तकनीकी सहायकों को अब प्रतिमाह 12656 से बढ़कर 15656 रुपए मिलेंगे, ऑपरेशन सहायक को 18320 रुपये, हेल्पलाइन एक्जीक्यूटिव को 18320, लेखा सहायक को 15156 रुपये, 556 कम्यूटर ऑपरेटरों को 15656 रुपए, ब्लॉक सोशल कोऑर्डिनेटर को 14100 रुपए प्रतिमाह मानदेय स्वरूप मिलेंगे।  .

किसे कितना मिलेगा मानदेय

पद
कुल संख्या
पूर्व मानदेय
नया मानदेय
ग्राम रोजगार सेवक
35,246
₹ 6,780
₹ 10,000
तकनीकी सहायक
4,122
₹ 12,656
₹ 15656
कम्प्यूटर ऑपरेटर
574
₹ 12,656
₹ 15,156
अतिरिक कार्यक्रम अधिकारी
567
₹ 31,640
₹ 34,140
लेखा सहायक
441
₹ 12,656
₹ 15,156
ऑपरेशन सहायक
02
₹ 15,830
₹ 18,320
हेल्पलाइन एक्जीक्यूटिव
13
₹ 15,820
₹ 18,320
चतुर्थ श्रेणी कर्मी
07
₹ 7,910
₹ 9000
ब्लॉक सोशल ऑडिट को-कॉर्डिनेटर
564
₹ 11,600
₹ 14,100
डिस्ट्रिक्ट सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर
46
17,400
19,900

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।