UPSSSC भर्ती 2021 : क्लर्क, लेखपाल और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए होने वाला है PET, ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न

 | 

UPSSSC Recruitment 2021 , UPSSSC PET Exam Pattern : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) बहुत जल्द प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2021) का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भरा जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी का स्कोर एक साल के लिए मान्य होगा। इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार होगा। 

NYKS Recruitment: 10 वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, नेहरू युवा केंद्र संगठन में 13 हजार से अधिक भर्ती

भर्ती संबंधी प्रस्ताव आयोग को मिल गए हैं। शैक्षिक योग्यता के आधार पर इसे ग्रुप में बांटा जा रहा है, जिससे भर्ती में आसानी हो। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

दरअसल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले आदेश दिया था कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) शीघ्र आयोजित कराए। उन्होंने आदेश दिया कि परीक्षा पूरी तैयारी के साथ कराई जाए और परिणाम भी जल्द घोषित हो।

सिलेबस हुआ तय
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) द्वारा आयोजित की जाने वाली PET का पाठ्यक्रम तय हो गया है। परीक्षा पाठ्यक्रम संबंधी आदेश जल्द जारी कर दिया जाएगा।

दो घंटे की परीक्षा, कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न 
जानकारी के मुताबिक PET दो घंटे की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल का गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था होगी। एक सवाल गलत होने पर 1/4 अंक कटेगा। 

इसमें कक्षा आठ के स्तर का भारतीय इतिहास, भारतीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा आठ के स्तर की प्रारंभिक अंकगणित, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी, सामायिकी, सामान्य जागरूकता, गद्य विश्लेषण एवं विवेचन, ग्राफ का विवेचन एवं विश्लेषण संबंधी सवाल पूछे जाएंगे।

इसमें छह सवाल 10-10 अंक के होंगे और बाकी पांच-पांच अंक के होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग शासन से मंजूरी मिलने के बाद पाठ्यक्रम को ऑनलाइन करेगा, जिससे समूह ‘ग’ की भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी मिल सके। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम परसेंटाइल के आधार पर जारी किया जाएगा। इसके आधार पर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।

महत्वपूर्ण खाली पदों का ब्योरा
लेखपाल                        7882
बेसिक शिक्षा                   1055
माध्यमिक शिक्षा                500
विभिन्न विभागों में लिपिक   7000
लेखा परीक्षक                  1303
ग्राम्य विकास                  1658
परिवार कल्याण               9222
बाल विकास पुष्टाहार        3448
नगर निकाय                    383

विभिन्न विभागों की विशिष्ट जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के अनुसार पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।