आज से शुरू हुई दुधवा-पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर, ऐसे करें बुकिंग, जानें किराया और कैसे पहुंचे यहां

 | 
tiger reserve
अगर आपको घूमने का शौक रखते हैं और वाइल्ड लाइफ में भी दिलचस्पी है तो आप आज से दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve Online Booking) की सैर करने जा सकते हैं। दरअसल 15 नवंबर से पीलीभीत और दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve Online Booking) का पर्यटन शुरू हो गया है। इन जगंलों में आकर जहां आप टाइगर का दीदार कर पाएंगे वहीं प्रकृति की खूबसूरती और शांत वातावरण का आनंद भी ले सकेंगे। टाइगर के अलावा आप यहां बाघ, भालू, हाथी, बारहसिंघा, हिरनों की कई प्रजातियां, रंग बिरंगी विदेशी चिड़ियों के साथ ही कई अन्य दुर्लभ वन्यजीवों को देख सकेंगे।

 

यदि आप यहां घूमना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग www.upecotourism.in कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन दोनों स्थानों पर जाने के लिए क्या व्यवस्था है, ठहरने की क्या व्यवस्था है और यहां का किराया कितना है। (यह भी पढ़ें: सरकार ने कहा- हम लॉकडाउन के लिए तैयार, कभी भी हो सकती है घोषणा, हरियाणा के 4 जिलों में 2 दिन की पाबंदी)

 

ऐसे पहुंच सकते हैं दुधवा टाइगर रिजर्व  (Dudhwa National Park Booking)

दिल्ली की ओर से दुधवा टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानी बरेली, पीलीभीत, मैलानी होते हुए पलिया होते हुए दुधवा (Dudhwa National Park Booking) जा सकते हैं। दरअसल दिल्ली से (New Delhi to Dudhwa National Park Distance) पलिया तक रोडवेज और निजी बसें चलती हैं। इसके अलावा यदि आप अपने वाहन से आना चाहत हैं तो यह और भी अच्छा विकल्प है। वहीं लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, पलिया होते हुए भी दुधवा पहुंच सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ से ट्रेन से लखीमपुर और फिर लखीमपुर से सड़क मार्ग से दुधवा पहुंचा जा सकता है।

 

ऐसे जाएं पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve Online Booking)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) भी सड़क मार्ग से जुड़ा है। नई दिल्ली (New Delhi to Pilibhit Tiger Reserve Distance) की ओर से आने वाले पर्यटक सड़क मार्ग के जरिये बस या अपने वाहन से मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत होते हुए टाइगर रिजर्व पहुंच सकते हैं। वहीं लखनऊ से आने वाले सैलानी सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली से पीलीभीत होते हुए यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलवा हवाई मार्ग से दिल्ली से बरेली तक और फिर बस या टैक्सी के जरिये टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger Reserve Ticket) तक पहुंच सकते हैं। (यह भी पढ़ें: वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों के लिए 7 दिन का लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने पर रोक)

 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रमुख आकर्षण

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का मुख्य आकर्षण बाघ हैं। यहां पर 65 से ज्यादा बाघ हैं। यहां इनके अलावा तेंदुए और हिरणों की संख्या भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अच्छी है। इसके साथ ही चूका बीच, जंगल सफारी, बाईफरकेशन, साइफन नहर, सप्त सरोवर, सनराइज प्वाइंट, सनसेट पॉइंट, पाइथन पॉइंट, क्रोकोडाइल पॉइंट आदि भी देखने को मिलेंगे। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा पर शारदा सागर बांध 22 किमी लंबाई तक फैला है। यह भी पढ़ें: महिलाओं की अलमारी तक पहुंची महंगाई, 25% बढ़े बनारसी साड़ी और कपड़ों के दाम)

 

सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण

दुधवा टाइगर रिजर्व  (Dudhwa National Park Ticket) में सैलानी बाघों के साथ ही पांच तरह के हिरन देख सकते हैं। यहां 107 से ज्यादा बाघ हैं। इसके साथ ही यहां 450 प्रकार के पक्षी हैं और तितिलियों की विभिन्न प्रजातियां दिखती हैं। इनके अलावा इस जंगल में विशेष तरह के पौधे, फूल, मगरमच्छ और सांपों के भी दीदार होते हैं।

 

दुधवा में सैलानियों के ठहरने की व्यवस्था (Dudhwa National Park Resort)

दुधवा में 14(Dudhwa National Park Resort), सठियाना में 04, पर्यटन परिसर में डॉरमेट्री हैं। जिसमें 20 बेड की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बनकटी में 04 रेस्ट हाउस, किशनपुर में 02, सठियाना में 04 व सोनारीपुर में भी 04 रेस्ट हाउस उपलब्ध है। किशनपुर और सोनपुर जंगल के बीच हैं। यहां भी रुकने की व्यवस्था है। दुधवा के पर्यटन परिसर में हट भी बनाए गए हैं।

 

यह है इस बार का किराया
  • शहीद सुरेन्द्र सिंह पार्क से जंगल सफारी 2400 रुपए प्रति चक्कर
  • आसाम रोड चौराहा पीलीभीत से 2280रुपए प्रति चक्कर
  • नेहरु पार्क से जंगल सफारी 2160रुपए प्रति चक्कर
  • महोफ रेंज से 1900रुपए प्रति चक्कर
  • मुस्तफाबाद वन विश्राम ग्रह से 1800रुपए प्रति चक्कर
  • चूका स्पाट से जंगल सफारी 750 रुपए प्रति चक्कर तय किए गए हैं। यह सेवा पहली बार दी गई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।