अगर आपके पास भी है LIC की पॉलिसी, बदल गए हैं नियम, जान लीजिए वरना होगी दिक्कत

पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसी से लिंक करना जरूरी होगा। एलआईसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
 | 
LIC
एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) से पैन लिंक देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने पॉलिसीधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसी से लिंक करना जरूरी होगा। एलआईसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके अलावा, विस्तृत जानकारी एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हाल ही में, सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी थी। अब बाजार नियामक सेबी ने ऐसा ही नियम बनाया है। इसके तहत एलआईसी में निवेशकों को पॉलिसी को आधार कार्ड से लिंक करना होगा। अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी ली है और वह अभी तक पैन से लिंक नहीं हुई है तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे करें। read also : 1 अक्‍टूबर से बदलने जा रहे हैं Debit और Credit Card से जुड़े नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर।

 

1. सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक साइट (https://licindia.in/Home/Online-PAN-Registration) पर जाना होगा।
2. यहां आपको ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन (online pan registration) पर क्लिक करना है।
3. एलआईसी साइट पर पॉलिसी सूची के साथ पैन विवरण प्रदान करें।
4. अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। उस मोबाइल नंबर पर एलआईसी (LIC) की ओर से एक ओटीपी  (OTP)आएगा, उसे दर्ज करें।
5. फॉर्म जमा करने के बाद, आपको एक सफल पंजीकरण अनुरोध संदेश प्राप्त होगा।
6. अब आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन पॉलिसी से जुड़ा हुआ है

 

एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) को पैन से जोड़ने में कुछ समय लगता है। इस दौरान आप उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने के लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन चेकिंग पॉलिसी पैन स्टेटस पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरनी होगी। इस प्रक्रिया से आप अपनी पॉलिसी की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। Read Also : घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, SBI के बाद अब HDFC ने भी सस्ता किया Home loan

Shudh bharat

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।