मेरठ : घर में घुसकर बदमाशों ने महिला से किया सामुहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर रिश्तेदार को गोली मारी

 | 

उत्तरप्रदेश के मेरठ में बदमाशों ने शनिवार देर रात एक घर मे घुसकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला की मौसी ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाश महिला को रात में ही कब्रिस्तान के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानलेवा DMD से जूझ रहा मेरठ का आरव, सोते-सोते घुटने लगता है दम, पढ़ाई से पॉटी तक सब बेड पर ही

मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के लोहियानगर का है। आरोप है कि यहां रहने वाले एक शराब तस्कर के घर शनिवार रविवार की रात्रि के दरमियान 4 से 5 बदमाश घुस गए और शराब तस्कर की पत्नी को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। इस दौरान महिला की मौसी ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और अन्य परिजनों को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश महिला को कब्रिस्तान में लाए गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को पास ही स्थित एक कब्रिस्तान के बाहर छोड़कर फरार हो गए। महिला का पति शराब तस्कर और हिस्ट्रीशीटर है, इस वक्त वह जेल में बंद है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित महिला के परिजनों ने नफील, इरफान, अकबर नाम के लोगों पर इस वारदात का आरोप लगाया। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, पता चला है कि आरोपियों का पीड़ित पक्ष से पुराना विवाद है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।