मेरठ: मुखिया गुर्जर ने राम मंदिर के लिए दान किए 1 लाख 121 रुपये

 | 

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं और संघ के स्वयंसेवकों की ओर से देशभर में डोर-टू-डोर जाकर धन संग्रह अभियान चल रहा है। इस बीच उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में रविवार को भाजपा नेता मुखिया गुर्जर, परविंदर सिंह और निवर्तमान जिला पंचायत अध्य्क्ष कुलविंदर सिंह ने भी राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अभियान से जुड़कर समर्पण राशि देते हुए अपना योगदान दिया।

मेरठ: मुखिया गुर्जर ने राम मंदिर के लिए दान किए 1 लाख 121 रुपये
राम मंदिर निर्माण के लिए चेक सौंपते मुखिया गुर्जर, कुलविंदर सिंह और परविंदर सिंह।

राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1.121 लाख का योगदान
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान के चलते धन संग्रह समिति के जिला अध्यक्ष आजाद बंसल, जिला प्रचारक ललित शंकर भाजपा नेता मुखिया गुर्जर से मिले, जहां मुखिया गुर्जर, परविंदर सिंह और कुलविंदर सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए चेक के माध्यम से कुल 1 लाख 121 की धनराशि का योगदान दिया।

इस अवसर पर संघ जिला संचालक जयप्रकाश गुप्ता जी, विद्यासागर जैन, ब्रह्मचारी, अनुज शर्मा, रविंद्र, विपन्दर सुधा वाल्मीकि, सुधीर त्यागी, नीरज नागर प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत मेरठ, निखिल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

उधर भाजपा नेता आशीष प्रताप द्वारा शाहपुर पीरपुर मे श्री राम जन्मभूमि मे भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह किया गया। रविवार को करीब 100 परिवारों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी श्रद्धा के अनुसार सहयोग राशि आशीष को सौंपी।

मेरठ: मुखिया गुर्जर ने राम मंदिर के लिए दान किए 1 लाख 121 रुपये
राम मंदिर निर्माण के लिए आशीष प्रताप को सहयोग राशि सौंपते ग्रामीण।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।