मेरठ : 90 लाख का सोना लेकर भाग गया कारीगर, अब सराफ बंगाल तक लगा रहा चक्कर

 | 

मेरठ में एक सराफ के यहां काम करने वाला कारीगर 90 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कारीगर बंगाल का रहने वाला था और सराफ ने भी कोलकाता जाकर उसकी तलाश की, लेकिन कारीगर का कोई सुराग नहीं लगा। सराफ ने सदर थाने में घटना की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : Exclusive : उत्तराखंड से आया कसेरुखेड़ा के रोहित का फोन; रोते हुए बोला - हम बच तो गए, लेकिन सरकारी मदद नहीं मिली, दो दिन से हैं भूखे

जानकारी के मुताबिक सदर बाजार स्थित सराफ कमल चड्डा ने सदर पुलिस को बताया कि बंगाल के आरामबाग निवासी फिरोज नाम का कारीगर करीब 9 साल से उनके लिए आभूषण बनाने का काम कर रहा था। वह अपने परिवार के साथ यहीं किराए के मकान में रहता था। एक सप्ताह पहले भी उन्होंने फिरोज को करीब 90 लाख रुपये का सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था।

आरोप है कि तीन दिन बाद उन्होंने फिरोज से संपर्क करना चाहा, लेकिन उसका फोन नहीं मिला। जब वे उसके घर पहुंचे तो पता चला कि वह मकान ख़ाली कर परिवार को लेकर चल गया। उन्होंने बंगाल जाकर फिरोज की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। कमल ने बताया कि करीब 1700 ग्राम सोना फिरोज लेकर भागा है, जिसकी कीमत 90 लाख है।

अब कमल ने सदर बाजार थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस आरोपी कारीगर की तलाश कर रही है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

Tags : Meerut, Meerut News, Meerut Latest News, Meerut Local News, Meerut Hindi News, meerut stories, meerut trending Meerut Police, Meerut Crime News

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।