इसे मेरठ(meerut) जिला प्रशासन की नाकामी कह लो या फिर मेरठवासियों की लापरवाही, लेकिन आंकड़े यही कहते है कि सिर्फ मेरठ जिले में हिंदुस्तान के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ज्यादा संक्रमित हैं। कईं राज्य तो ऐसे हैं जहां एक भी संक्रमित मरीज नहीं हैं तो कुछ में गिनती के संक्रमित हैं। इतना ही नहीं मौत के मामले में भी मेरठ जिला देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आगे है।
यानी जिले में कोरोना हर दिन बड़ा खतरा बनता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद मेरठ के जिला प्रशासन व्यवस्था बनाने की जगह लापरवाही बरत रहे है, यहां जिस मेडिकल कालेज के भरोसे कोरोना संक्रमित हैं वहां लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायत रोज सामने आ रही है।

कोरोना देश के 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला है। देश में शनिवार तक 62808 केस हो गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में 3373 मामले हैं। यानि 5% से ज्यादा मामले सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं। जबकि मेरठ में 229 संक्रमित हैं, यह उत्तर प्रदेश का 6% है। उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो आगरा प्रदेश का ऐसा जिला है जहां सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। जबकि आगरा के बाद सबसे ज्यादा मौत भी यूपी में मेरठ में ही हुई हैं।


राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जहां संक्रमण और मौत की स्थिति Meerut से अच्छी
मेरठ | 230 | 13 |
राज्य | संक्रमित | मौत |
चंडीगढ़ | 169 | 2 |
झारखंड | 156 | 3 |
त्रिपुरा | 135 | 0 |
उत्तराखंड | 67 | 1 |
आसाम | 63 | 2 |
छत्तीसगढ़ | 59 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 52 | 3 |
लद्दाख | 42 | 0 |
अंडमा निकोबार | 33 | 0 |
मेघालय | 13 | 1 |
पांडिचेरी | 10 | 0 |
गोआ | 7 | 0 |
मणिपुर | 2 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 |
दादर नगर हवेली और दमन दीप | 1 | 0 |
उड़ीसा | 2 | |
केरल | 4 | |
बिहार | 5 | |
हरियाणा | 9 | |
जम्मू कश्मीर | 9 |
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मृत्यु दर मेरठ में
मेरठ में अब तक 13 लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 74 मौत हुई हैं। आगरा में 21 मौत हो चुकीं। हालांकि वहां संक्रमित मेरठ से काफी ज्यादा हैं। यदि मृत्यु दर की बात करें तो मेरठ में 5.5% संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि आगरा में यह महज 2.5% है।
जिला | संक्रमित | मौत |
आगरा | 743 | 21 |
कानपुर | 294 | 6 |
लखनऊ | 250 | 0 |
मेरठ | 230 | 13 |
