MEERUT के दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल में शनिवार सुबह किसान का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त किसान की भाभी ने की है। किसान शुक्रवार की रात से गायब था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, मोबाइल भी स्विच ऑफ आया। जिसके बाद परिजनों ने देर रात थाना दौराला में रात में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सुबह किसान का शव मिलने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई।
दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल का है। यहां कुछ किसानों ने जंगल मे एक किसान का गोली लगा शव पड़ा देखा। मृतक किसान का नाम पवन है और वह भावनपुर के माखनपुर गांव का रहने वाला है। किसान की भाभी ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि पवन ने मेरठ निवासी लाला के खेत ठेके पर ले रखे थे। उसने इन खेतों में फसल बोई हुई थी। उन्हीं फसलों की देखरेख करने के लिए वह खेत में सुबह और शाम को जाता था।
पुलिस के अनुसार किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। किसान का लहूलुहान शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
