मेरठ में शुक्रवार को एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही मेरठ में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 115 हो गया है। नए मिले मरीजों में 4 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। हालांकि इनमें से 1 मरीज की दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौत हो चुकी है जबकि दूसरे खासपुर में रहने वाले 57 साल के वृद्ध हैं जो दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती हैं।
अन्य मरीजों में एक-एक ऊंचा सद्दीक नगर, टीपी नगर, सिवाल खास और शाहपीर गेट के हैं वहीं तीन महिलाएं लखीपुरा क्षेत्र की हैं। वजबकि एक महिला आरके पुरम की रहने वाली हैं। इससे पहले शनिवार को 3 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
मेरठ में अब तक 50 मरीजों की छुट्टी अस्पताल से हो चुकी है जबकि 6 की मौत हो चुकी है।
