मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। गुरुवार को 2 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली में पॉजिटिव मिले खरखौदा के बुजुर्ग को अगर इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या 105 हो जाएगी।
इससे पहले बुधवार को 5 नए केस मिले थे। जिनमें एक रजबन की वृद्ध महिला थीं इन्हें निजी लैब में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनके अलावा जेलचुंगी, अहमद नगर का एक-एक और जागृति विहार के 2 लोग शामिल थे।
