उपासना बनीं बिजनौर की डीएम और आयुषी बनीं नूरपुर की थाना प्रभारी, चार्ज लेते ही सुनीं पीड़ितों की शिकायतें

 | 

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के प्रति सम्मान जताने और बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तरप्रदेश के बिजनौर में मेधावी बालिका उपासना सिंह को सांकेतिक जिलाधिकारी और नूरपुर में 17 छात्रा आयुषी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। चार्ज लेते ही दोनों छात्राओं ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण करने के निर्देश भी सम्बंधित अधिकारियों को दिए। थाना इंचार्ज बनी छात्रा आयुषी से कुछ पुलिसकर्मियों ने प्रार्थनापत्र देकर छुट्टी भी मांगी। आयुषी ने उनकी छुट्टियां मंजूर की और फाइल व अभिलेखों को चेक किया गया।

नूरपुर थाने की एक दिन की प्रभारी बनीं आयुषी।

नूरपुर थाने की एक दिन की इंचार्ज बनीं 17 वर्षीय आयुषी नियादरी देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा है।इस मामले में आयुषी से जब बात की गई तो उसने महिलाओं को बेझिझक आगे बढ़ने की सलाह दी थाना इंचार्ज बनकर आयुषी बहुत ही खुश दिखाई दी।

सांकेतिक जिलाधिकारी उपासना सिंह को चार्ज देते जिलाधिकारी रमाकांत पांडे।

उधर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने उपासना को डायरी और पैन देकर अपनी कुर्सी पर बैठाया और उनसे जनता दर्शन के संचालन का अनुरोध किया गया। जनता दर्शन संचालन के दौरान उपासना ने कई शिकायतें सुनीं।

गौरव कुमार और अब्दुल्ला ने उपासना के सम्मुख शस्त्र लाइसेंस के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया। उपासना ने एडीएम प्रशासन को मार्क हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कविता देवी हनी सिंह निवासी ग्राम उमरपुरजस्सू नत्थन, तहसील धामपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। उपासना ने दम्पति की पात्रता की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए।

कविता देवी ने दिव्यांग पति बलवीर सिंह के लिए ट्राई साइकिल की मांग की। उपासना ने सम्बंधित विभाग के अफसरों को तुरन्त ट्राई साइकिल लाने के लिए निर्देश दिए जिलाधिकारी कार्यालय में बलवीर सिंह को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ,उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी तथा जिलाधिकारी परिसर कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।