बिजनौर जिले के नूरपुर कस्बा निवासी पत्रकार डॉ. शमीम राही के पिता का निधन हो गया। असहर की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे की नमाज में नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक नगर के पत्रकार डॉ. शमीम राही के 98 वर्षीय पिता हाजी मोहम्मद यामीन का शनिवार सुबह निधन हो गया। शहर के लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। परिजनों के अनुसार हाजी मोहम्मद यामीन कस्बे में स्थित अशरफ जकरिया इंटर कालेज के आजीवन सदस्य थे।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा मैं नहीं लगवाऊंगा भाजपा की कोरोना वैक्सीन, मुझे नहीं है विश्वास।
लोगों ने शोक व्यक्त किया
निधन पर नगर पालिका चैयरमेन हाजी इरशाद अली, पूर्व राज्यमंत्री हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी, डॉ मोहम्मद अली, नफीश अहमद, डॉ नफ़ीस गुलरेज, पत्रकार डॉ. लोकेंद्र त्यागी, कमलजीत सिंह नूर, मनोज बंसल, अनिल यादव, प्रमोद शर्मा , डॉ शकील अहमद, पंडित मुकुल शर्मा, पंडित लोकेश भारद्वाज, पंडित चित्रांगद भारद्वाज, पंडित संजय शर्मा, संजीव जोशी, नसीम अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मा कुलमणि त्यागी, मा अशोक कुमार शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें
