Live : बिजनौर में प्रियंका बोलीं - मोदी पर लोगों को भरोसा था, इसीलिए 2 बार पीएम बनाया, लेकिन उन्होंने भरोसा तोड़ दिया

 | 

आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से जुट गई है। पार्टी में जान फूंकने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश के बिजनौर में पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चांदपुर के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की इस किसान महासभा में हजारों लोग प्रियंका को सुनने पहुंचे।

Whatsapp विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कहा - लोगों की निजता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य, शपथ पत्र दो लोगों का डेटा नहीं शेयर करोगे

किसानों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने शुरुआत से ही भाजपा पर जोरदार हमला किया। प्रियंका ने किसानों से पूछा कि क्या मोदी सरकार में उनकी आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करने पर तुली है।

बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया था कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को चांदपुर पहुंचेंगी। वह रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए जोरों पर तैयारी चल रही हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं भाषण देने नहीं आईं, बल्कि जनता से बात करने आईं हूं।

हम मानते हैं कि आपने (केंद्र सरकार) ने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, लेकिन जब किसानों को ये चाहिए ही नहीं तो ज़बरदस्ती भलाई क्यों करनी, इसीलिए तीनों कानून वापस लेने ही चाहिए।

प्रियंका गांधी, बिजनौर जनसभा में

प्रियंका ने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता होता है और उसी रिश्ते के बल आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा आपको इस बात का एहसास होता है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी।

जनता ने मोदी को दो-दो बार पीएम बनाया। क्योंकि लोगों के मन मे भरोसा था कि वो लोगों के लिए काम करेंगे। भाजपा सत्ता में आई तो बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मोदी ने जनता का भरोसा तोड़ दिया।

प्रियंका गांधी
https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1361236956961796096?s=19

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।