उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lakhnow) में गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां रात में ताबड़तोड़ फायरिंग की गईं हैं। जिसमें मऊ ब्लॉक प्रमुख की हत्या कर दी गई है। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस भी मामले की जांच में लगी है।

मामला लखनऊ के विभूतिखंड इलाके का है। जानकारी के मुताबिक रात में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने सरेराह मुख्तार अंसारी के करीबी रहे मऊ के ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, अजीत का एक साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अजीत सिंह दर्जनों आपराधिक मामलों में लिप्त था। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
