पत्नी ने टकले पति के सिर के साथ किया कुछ ऐसा कि लोग रह गए दंग, वायरल वीडियो देख आप भी....
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपने पति के गंजे सिर पर रोटी बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Oct 25, 2024, 13:00 IST
|

अजीबोगरीब वीडियो की लिस्ट में एक और नया वीडियो जुड़ गया है, जो एक्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने पति के गंजेपन का पूरा फायदा उठा रही है। महिला अपने पति के सपाट सिर का इस्तेमाल रोटी बेलने के लिए करती नजर आ रही है। इस वीडियो को 74000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि वीडियो पर एक अरबी गाना डाला गया है। READ ALSO:-सरकारी दरों पर मिलने वाला आटा, दाल और चावल हुआ महंगा! जानिए अब कितने में मिलेंगे भारत ब्रांड के ये तीन उत्पाद?
हम अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे अजीबोगरीब वीडियो देखते हैं, जिन्हें देखकर लोग जोर-जोर से हंस पड़ते हैं। इस पोस्ट को उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में।
क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?
यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें महिला अपने पति के गंजेपन का पूरा फायदा उठा रही है। महिला अपने पति के सपाट सिर को चकले की तरह इस्तेमाल कर रही है और उस पर आटा लगाकर रोटियां बेलती नजर आ रही है।
दूसरी तरफ उसका पति बिना किसी रिएक्शन के उन रोटियों को तवे पर पका रहा है। इस वीडियो पर कई अरबी गाने डाले गए हैं। इस वीडियो को 74900 बार देखा गया है और 575 लोगों ने इसे लाइक किया है।
इस पोस्ट को हर्ष गोयनका के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, आपका डिनर तैयार हो रहा है!
आपको बता दें कि हर्षवर्धन गोयनका आरपीजी एंटरप्राइजेज के मुंबई मुख्यालय के चेयरमैन हैं, जिसे इकोनॉमी सेक्टर की पंद्रह बड़ी कंपनियों में शामिल किया गया है। इनका कारोबार 4.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा है।
