Redmi 10 Power smartphone Launched : 6000mAh की बैटरी के साथ Redmi 10 Power भारत में लॉन्च, ये हैं शानदार फीचर्स और प्राइज

Xiaomi के Redmi ब्रांड का यह स्मार्टफोन Redmi 9 Power के नए मॉडल के तौर पर आया है। Redmi 9 Power  को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। 
 | 
redmi 10 power
Redmi 10 Power smartphone Launched :  Xiaomi ने भारत में आज बुधवार को Redmi 10 Power को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi के Redmi ब्रांड का यह स्मार्टफोन Redmi 9 Power के नए मॉडल के तौर पर आया है। Redmi 9 Power  को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें Redmi 10 Power की खास बात यह है कि फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। 
Redmi 10 Power smartphone
Redmi 10 Power smartphone

Redmi 10 Power की कीमत,कलर और उपलब्धता

Redmi 10 Power की भारत में कीमत की बात करें तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन में कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो कलर पावर ब्लैक और स्पोर्टी ऑरेंज ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल स्मार्टफोन की बिक्री कब शुरू होगी इस बात की जानकारी अभी नही मिली है। लेकिन यह स्मार्टफोन Mi.com, Mi Home और Amazon समेत अन्य रिटेल पार्टनर्स पर बिक्री के लिए उपलब्धहोगा। Read More. 5000mAh बैटरी के साथ Realme Q5i हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
redmi10 power
Redmi 10 Power smartphone
 

Redmi 10 Power के फीचर्स 

Xiaomi के Redmi 10 Power के फीचर्स की बात की जाए तो 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 400 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 13 पर यह स्मार्टफोन काम करता है। बात करें स्टोरेज की तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही स्मार्टफोन में Adreno 610 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। 
Redmi 10 Power smartphone
Redmi 10 Power smartphone


Redmi 10 Power फोन दो बैक कैमरे के f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरे कैमरे के साथ आया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

 

रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।