Jio ने 11 शहरों में शुरू की True 5G सर्विस, लखनऊ, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, मैसूर जैसे शहर शामिल, फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा

Reliance Jio ने बुधवार (28 दिसंबर) को 11 शहरों में अपनी True 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। ये शहर हैं लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी।
 | 
jio 5g
Reliance Jio ने बुधवार (December 28) को 11 शहरों में अपनी True 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। ये शहर हैं लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी। इन शहरों में जियो यूजर्स को आज से शुरू हो रहे जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का अनुभव किया जा सके।Read Also:-कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट स्पीड से मिलेगी निजात, सरकार लेगी बड़ा फैसला

 

जियो ने कहा कि जब से हमने ट्रू 5जी सेवाएं शुरू की हैं, तब से यह हमारे सबसे बड़े लॉन्च में से एक है। ये शहर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं। यह न केवल उपयोगकर्ताओं को सर्वश्रेष्ठ दूरसंचार नेटवर्क प्रदान करेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वचालन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, गेमिंग, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, आईटी और एसएमई के क्षेत्रों में विकास के अंतहीन अवसर भी प्रदान करेगा।

 

4G और 5G में क्या अंतर होता है:-

 

  • डिवाइस कनेक्ट करने की कैपेसिटी:-4G में एक ही लोकेशन पर कई डिवाइस संभालने में परेशानी होती है। कुछ लोगो ने भीड़भाड़ वाले सपोर्ट इवेंट या म्यूजिक कॉन्सर्ट के समय अपने फ़ोन का प्रयोग करते टाइम इसको महसूस किया होगा। 5G नेटवर्क में प्रति वर्ग किलोमीटर करीब 10 लाख डिवाइस को सँभालने की क्षमता होती है।     
  • 5G कवरेज:- एक दशक के बाद भी 4G के दुनियांभर में आज भी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में 4G कवरेज की स्थिति बहुत ख़राब है। 
  • लेटेंसी:- इनफार्मेशन की पैकेट को एक पॉइंट से किसी दूसरे पॉइंट तक जाने में जितना टाइम लगता है, उसको लेटेंसी कहा जाता है। 4G नेटवर्क में वर्तमान समय में लेटेंसी करीब-करीब 50 मिलीसेकेंड है। वही 5G नेटवर्क में 1मिलीसेकेंड तक आने की उम्मीद है। 
  • 5G की स्पीड:- अभी 4G नेटवर्क फ़िलहाल 100 Mbpsतक की टॉप स्पीड तक ही पहुँच सकता है। इसकी रियल वर्ल्ड परफॉरमेंस आमतौर पर 35 Mbps से अधिक नहीं होता। 5G में 4G के तुलना में 100 गुना अधिक तेज़ होने की क्षमता होती है। 5G नेटवर्क की टॉप थियोरिटिकल स्पीड 20 Gbps है I और रियल वर्ल्ड में 50 Gbps से 3 गबपस तक होती है।         

 

पिछले दिनों मप्र में 5G लॉन्च किया गया था
इससे पहले मध्य प्रदेश में ट्रू 5जी सेवा शुरू की गई थी। इसकी शुरुआत उज्जैन के महाकाल लोक से हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिवेणी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में जियो की इस सेवा का शुभारंभ किया था। मध्यप्रदेश से पहले रिलायंस जियो ने 25 नवंबर को गुजरात के 33 जिला मुख्यालयों में अपनी Jio True 5G सर्विस लॉन्च की थी। इसके अलावा पुणे, दिल्ली जैसे शहरों में यह सर्विस शुरू हो चुकी है।

 

जियो से करीब 14.14 लाख यूजर्स जुड़े
टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो का दबदबा कायम है और नंबर वन की पोजिशन पर कायम है। अक्टूबर में जियो ने अपने नेटवर्क में 14.14 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। इसके साथ ही जियो नेटवर्क के यूजर्स की संख्या बढ़कर 42.13 करोड़ हो गई है। वहीं, भारती एयरटेल में अक्टूबर में 8.5 लाख नए यूजर्स जुड़े। इसके बाद एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 36.50 करोड़ हो गई है।

 

जियो से करीब 14.14 लाख यूजर्स जुड़े
टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो का दबदबा कायम है और नंबर वन की पोजिशन पर कायम है। अक्टूबर में जियो ने अपने नेटवर्क में 14.14 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। इसके साथ ही जियो नेटवर्क के यूजर्स की संख्या बढ़कर 42.13 करोड़ हो गई है। वहीं, भारती एयरटेल में अक्टूबर में 8.5 लाख नए यूजर्स जुड़े। इसके बाद एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 36.50 करोड़ हो गई है।

 

सभी के लिए शिक्षा के साथ सेवा का शुभारंभ
कंपनी ने गुजरात के सभी 33 जिलों में 100 प्रतिशत 5जी सेवा शुरू करते हुए कहा था कि वह ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5जी सेवा मुहैया कराएगी। इसके साथ ही कंपनी ने राज्य में अपनी 'एजुकेशन फॉर ऑल' पहल की भी शुरुआत की। इसके तहत रिलायंस फाउंडेशन और जियो मिलकर गुजरात के 100 स्कूलों का डिजिटलीकरण करने जा रहे हैं।

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।