IPL 2021 : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी लगने जा रही है। दोपहर तीन बजे चेन्नई में निलामी शुरू होनी है। नीलामी में कुल 291 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगने वाला है। नीलामी में क्रिस मोरिस, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की सबसे ऊपर आने की उम्मीद है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने बदला नाम
IPL 2021 : किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी से ठीक पहले अपना नाम बदला है। अब इस टीम को पंजाब किंग्स के नाम से जाना जाएगा। हर सीजन से पहले कुछ बदलाव करना प्रीति जिंटा की टीम की पहचान बन चुका है। इस साल हालांकि पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान या कोच को नहीं बदला है। नीलामी की प्रक्रिया चेन्नई में होने जा रही है। आज की नीलामी में 291 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
स्टीव स्मिथ पर सभी की नजर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी वो खिलाड़ी हैं जिन पर आज की नीलामी में सबकी नज़रें रहेंगी। पंजाब किंग्स, आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स तीन टीमें ऐसी हैं जो कि स्मिथ पर दांव लगा सकती हैं। स्मिथ ने हाल ही में इंडिया के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज में तेजी से रन बनाकर आईपीएल के लिए अपना दावा मजबूत किया है।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
