Ind vs NZ : T20 world cup में भारत की लगातार दूसरी हार, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया

 IND vs NZ Highlights : दुबई में खेले जा रहे T20 World Cup में रविवार को भारत की लगातार दूसरी हार हुई है। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया।

 | 
t20 world cup india
 

IND vs NZ Highlights, T20 World Cup 2021: New Zealand beat India by 8 wickets :  दुबई में खेले जा रहे T20 World Cup में रविवार को भारत की लगातार दूसरी हार हुई है। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। भारत ने न्यूजीलैंड को 111 रन का लक्ष्य दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 15वें ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। Read Also : Rs300 की EMI पर ऐसे बुक करें JioPhone Next 4G स्मार्टफोन, 2 साल तक नहीं कराना होगा रिचार्ज मिलेगा Free DATA और कॉलिंग

शुरू से ही न्यूज़ीलैंड का पलड़ा भारी रहा

न्यूजीलैंड का पलड़ा मैच में शुरु से ही पलड़ा भारी रहा। न्यूजीलैंड ने पहले शानदार गेंदबाज़ी और फिर बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को आसानी से मात दे दी। न्यूज़ीलैंड की तरफ़ से सबसे ज़्यादा 49 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। केन विलियम्सन ने नाबाद 33 और मार्टिन गुप्तिल ने 20 रन जोड़े।

भारतीय टीम का ऐसा रहा प्रदर्शन

भारत की तरफ़ से जसप्रीत बुमरा ने दो विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा ने पारी में सबसे अधिक 26 रन जबकि केएल राहुल ने 18 रन बनाए। इससे पहले ईशान किशन सिर्फ़ चार रन बनाकर ही आउट हो गए थे। रोहित शर्मा ने मझ 14 रन जोड़े। उधर कप्तान विराट कोहली लंबी पारी खेलने में नाक़ाम रहे और  महज़ 9 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत का विकेट भी जल्द ही गिर गया, हार्दिक पांड्या 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।