Dussehra pooja Vidhi : दशहरा पर इस तरह पूजा करने से रुके काम होंगे पूरे, होगा धन लाभ और शत्रु पर मिलेगी विजय

इस विजय मुहूर्त में पूजा इन तरीकों से पूजा अर्चना करते है तो हमें धन की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 | 
dussera poojan

whatsapp gif

दो दिन बाद भारत में दशहरा मनाया जाएगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यानी 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन सभी घरों में पूजा की जाती है। दशहरा से जुड़े पूजा करने के तरीके भी हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा पता नहीं होता है। हालांकि पूजा करने की विधि क्षेत्र के आधार पर भी निर्भर करती हैं। अगर हम इस विजय मुहूर्त में पूजा इन तरीकों से पूजा अर्चना करते है तो हमें धन की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

  1.  दशहरा पर शस्त्र पूजन करने की परंपरा है। शस्त्र पूजन (weapon worship in Dussehra) के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रुओं पर विजय पक्की होती है। दशहरे के दिन हमें ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा में रंगोली बनानी चाहिए। 
  2. हमें रोली, कुमकुम का प्रयोग कर रंगाली बनानी चाहिए फिर लाल रंग के फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं। आप अष्टकमल (asthkamal) की आकृति बना सकते हैं बताया जाता है कि ऐसा करने से देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और घर में सुख समृद्धि आती है ।
  3. दशहरा पर शमी के पेड़(Shami Trees) की पूजा करने का भी विशेष महत्व मना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शमी के पत्तों को अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से रुके कार्य पूर्ण हो जाते हैं। वहीं, शमी के पेड़ की मिट्‌टी रखने से बुरी ताकतों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

rangoli

 

  1. वहीं, इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन होना भी विशेष मनाना जाता है।
  2. दशहरा पर घर में नकारात्मक ऊर्ज को खत्म करने के लिए रावण दहन की राख को सरसों के तेल में मिला ले और उसे घर की सभी दिशाओं में छिड़कें।
  3. इस दिन पान खाने की भी मान्यता होती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शादीशुदा जीवन सुख होता है। 

 

advt.

अब बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन : 2 से 18 वर्ष तक की उम्र के लिए सरकार ने दी कोवैक्सीन को मंजूरी

read also : PETA India ने कहा- शादी में घोड़े का उपयोग करना अपमानजनक और क्रूर, लोगों ने फटकारा, पढ़ें क्या है मामला। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।