अरदास सेवा संघ ने जरूरतमंद बच्चों को बताया बाल दिवस का महत्व, बांटा राशन व खाद्य सामग्री

अरदास सेवा संघ के अंशुल ग्रोवर ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए लगातार वे और उनकी संस्था (अपंजीकृत) काम कर रही है।

 | 
ardas seva sangh
 

Childrens day: गुरुग्राम में शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में अरदास सेवा संघ द्वारा जरूरतमंद बच्चों को राशन व अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। अरदास सेवा संघ के सदस्यों ओर से गुरुग्राम में बच्चों को खाद्य पदार्थ, पढ़ाई सामग्री वितरित की गई। 


अरदास सेवा संघ के अंशुल ग्रोवर ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए लगातार वे और उनकी संस्था (अपंजीकृत) काम कर रही है। इस दौरान बच्चों को बाल दिवस के महत्व के विषय में बताया गया है। इस दौरान अंकित गुप्ता, हिमांशु तनेजा और यश ग्रोवर मौजूद रहे।


अंशुल ने कहा कि असल मायने में बाल दिवस धर्म रक्षा के लिए आत्म बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहेबजादों को समर्पित होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने छोटी सी उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण जाने तक युद्ध किया और उन्होंने संदेश दिया कि जीवन से बड़ा धर्म कोई नहीं है। भारत सरकार को उनके सम्मान में भी बाल दिवस जैसा कोई विषय दिवस घोषित करना चाहिए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।