Kartik Purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा पर ये है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, क्यों मनाते हैं देव दीपावली, जानें

Kartik Purnima shubh Muhurt 2021 : कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में कार्य करने से ठीक होते हैं। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा या यमुना स्नान भी किया जाता है। पत्तों पर तेल के दीपक जलाकर प्रवाहित करने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि का वास बना रहता हैं।
 | 
Kartik Purnima ganga isnan 2021
Kartik Purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) मुख्य त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु गगा स्नान करते हैं, व्रत रखते हैं और तुलसी की भी पूजा की जाती है। वहीं, कहा जाता है कि देव दीपावली या देव दिवाली (Dev deepawali) बेहद ही महत्वपूर्ण पर्व हैं  इसे  हम कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर ही मनाते हैं। यह पर्व काशी (Kaashi UP) में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। कई लाख दीयों से काशी घाट को सजाया जाता है। इतना ही नहीं काशी के लोग भी अपने घरों में दीये जलाते हैं।

 

ये है देव दीपावली (Dev Deepawali) का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को लेकर कहा जाता है कि भगवान शिव (Lord Shiva) ने त्रिपुरासुर का वध कर देवाताओं को उनका स्वर्ग पुन: प्रदान किया था। वहीं, दूसरी ओर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने मत्स्यावतार लेकर प्रलय काल में धरती पर जीवन की रक्षा की थी। इस लिए इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है।  देव दीपावली के दिन सभी देवी देवता स्वर्ग से काशी में पर्व मनाने आते हैं कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू होता हैं और पांचवें दिन, यानी कार्तिक पूर्णिमा तिथि  (Kartik Purnima date) पर समाप्त होता हैं।  देव दिवाली (Dev diwali) का शुभ मुहूर्त भी होता है। इस मुहूर्त में दीपक जलाएं और पूजन करें। यह भी पढ़ें - Garhmukteshwar Kartik Mela : गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू, 19 नवंबर को है स्नान, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Kartik Purnima 2021

 यह है देव दीपावली की तिथि और मुहूर्त (Kartik purnima shubh muhurt and pooja vidhi)


देव दिवाली तिथिः 18 नवंबर, 2021
देव दिवाली पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 18 नवंबर दोपहर 12:00 बजे
देव दिवाली पूर्णिमा तिथि समाप्तः 19 नवंबर को दोपहर 2:26 बजे

Kartik Purnima

ये है पूजा का समय


देव दिवाली (Dev Diwali) पूजा प्रदोष काल के दौरान की जाती है। पूजा का मुहूर्त शाम 5:09 बजे से शाम 7:47 बजे तक है। Read also : Kartik Purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से जीवन में मिलता है सुख, होती है सौभाग्य में वृद्धि

 

देव दीपावली पर ये कार्य अवश्य करें


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कार्तिक मास (Kartik Mas) का पूरा महीना पूजा के लिए  विशेष व अच्छा माना जाता हैं और इस पूरे महीने में दीप दान करना शुभ माना जाता हैं। देव दीपावली के गंगा, यमुना, तालाब में  दिन दीपदान (Deepdan in Dev Diwali) करते हैं वहीं, घर में दीपक जलाते हैं देव दीपावली के दौरान पवित्र गंगा नदी के तट पर सभी घाटों की सीढ़ियों पर लाखों मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं ऐसा माना जाता है कि पत्तों पर तेल के दीपक जलाकर प्रवाहित करने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि का वास बना रहता हैं और ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।