Kartik Purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से जीवन में मिलता है सुख, होती है सौभाग्य में वृद्धि

 Kartik Purnima Upaye : कार्तिक पूर्णिमा पर  श्रद्धालुओं को इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं,  उनके लिए जीवन में सफलताएं आसान हो जाती हैं। 
 | 
Kartik Purnima ganga isnan 2021

 Kartik Purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima ganga isnan 2021) की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मेडल मंडल की बात करें तो गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला (Garhmukteshwar Kartik Purnima Mela) चल रहा है। 19 नवंबर (शुक्रवार) को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान (Ganga isnan) के लिए पहुंचने वाले हैं। प्रशासन के मुताबिक कई लाख लोग अभी तक गंगाघाट पर पहुंच चुके हैं। अगर आप भी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वाले हैं तो इस दिन इन शुभ कार्यों को जरूर करें।

Kartik Purnima ganga isnan 2021

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक अगर आप कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima isnan 2021) पर इन कार्यों को करते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी होगी वहीं, अपने जीवन में सफलताएं आसान हो जाएंगी। ज्योतिषाचार्यों की माने तो कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कहा जाता है कि भगवान शिव (Lord Shiva) ने त्रिपुरासुर का वध कर देवाताओं को उनका स्वर्ग पुन: प्रदान किया था। वहीं, दूसरी ओर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने मत्स्यावतार लेकर प्रलय काल में धरती पर जीवन की रक्षा की थी। इस लिए इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। 

 

कल से कार्तिक मास का हो जाएगा शुभारंभ

कल यानी 19 नवंबर से कार्तिक मास का शुभारंभ हो जाएगा। इस माह का शुभारंभ पर देवी-देवता स्वयं वाराणसी के घाटों (Varansi gangaghaat )पर आकर दीपावली मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का व्रत (Kartik Purnima Vrat 2021) और पूजन भी शुक्रवार को ही होनी है।  कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से विष्णु और माता लक्ष्मी (Godess Lakshmi) का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। read also : Airtel 28 दिन तक रोजाना दे रही 500MB एक्स्ट्रा Data, अब नहीं होगी नेट पैक खत्म होने की टेंशन

Kartik Purnima ganga isnan 2021

कार्तिक पूर्णिमा पर ये करें कार्य

 

  • इस दिन गंगा, यमुना (Ganga-Yamuna) में कुशा स्नान का विशेष महत्व हैं। हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान करना चहिए और स्नान के बाद दान जरूर करें ऐसा करने से सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती हैं और घर में सौभाग्य का आगमन होता हैं।
  • इस दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल को डालकर हल्दी से स्वास्तिक बनाए और द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बाधना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और धन धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। 
Kartik Purnima ganga isnan 2021
यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर बसा श्रद्धालुओं का गांव।

  • तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना गया हैं कार्तिक मास में तुलसी पूजन किया जाता हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के समीप दीपक जलाकर उनके जड़ की मिट्टी का तिलक लगाना चाहिए ऐसा करने से हर काम सफल हो जाता हैं।
  • इस दिन त्रिपुरारी शिव का पूजन किया जाता हैं इस दिन शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का पंचामृत चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।  

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।