Dhanteras 2021: सोना-चांदी के अलावा धनतेरस के दिन इन 9 चीजों को खरीदना है बेहद शुभ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

 9 चीजें ऐसी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदकर घर लाना बेहत शुभ होता है मां लक्ष्मी की कृपा परिवार पर बनी रहती है और धन की वर्ष होती है।

 | 
dhan teras
Dhanteras 2021: आज धनतेरस का पर्व है। आज से चार दिन का दीपोत्सव शुरू हो गया है। बता दें कि कार्तिक मास  के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व (Dhanteras Shubh Muhurt) मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि और धन के देवता कुबेर का पूजन किया जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की भी विधि विधान से पूजा होती है। शास्त्रों के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके अलावा इस दिन यम के नाम का दीया भी जलाया जाता है। Read Also : Dhanteras 2021 Shopping Timing: धनतेरस पर तीन ग्रहों की युति से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

 

धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन घर पर सोने-चांदी के साथ ही बर्तन और कपड़े के अलावा वाहन खरीदने की परंपरा है। कहते हैं कि इस दिन अष्टधातु के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन इसके अलावा भी 9 चीजें ऐसी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदकर घर लाना बेहत शुभ होता है मां लक्ष्मी की कृपा परिवार पर बनी रहती है और धन की वर्ष होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी 9 चीजे आप धनतेरस पर घर ला सकते हैं जिससे परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। Read Also : Dhanteras 2021: जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना होगा शुभ और क्या करें दान
 

 

आइए जानें किन चीजों को खरीदना होता है शुभ (Dhanteras Shopping Item)

  • 1. झाड़ू- मां लक्ष्मी का प्रतीक झाड़ू को माना जाता है। मान्यता है कि धनतरेस पर घर में झाड़ू खरीद कर लाने से साक्षात लक्ष्मी घर में आती हैं और घर पर उनका वास होता है। इस दिन झाड़ू खरीदकर लाने से  घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट दूर होता है।
  • 2. धनिये के बीज- धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा करते वक्त धनिये के बीज मां लक्ष्मी को अर्पित कर तिजोरी में रखने से बरकत होती है।
  • 3. व्यवसाय से संबंधित सामान- धनतेरस के दिन अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान जैसे- अगर आप लेखक हैं तो पेन, आर्टिस्ट हैं तो ब्रश और स्टूडेंट हैं तो कॉपी-किताब खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन अपने प्रोफोशन से जुड़ा सामान खरीदकर लाने के बाद इनकी पूजा करनी चाहिए। यदि आप व्यवसायी हैं तो बहीखाता का रजिस्टर और अकाउंट बना कर पश्चिम दिशा में रखने चाहिए।
  • 4. इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स- इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स धनतेरस के दिन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। नए खरीदकर लाए गए फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है।
  • 5. गोमती चक्र- सेहतमंद और संपन्नता के लिए धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदने की भी परंपरा है। गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रखने से लक्ष्मी की कृपा होती है।
  • 6. बर्तन- धनतेरस पर पीलत के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर के पूर्व दिशा में रखने से समृद्धि आती है। इसके अलावा सोना-चांदी भी खरीद सकते हैं।
  • 7. सोने के सिक्के- धनतेरस पर मां लक्ष्मी का चित्र अंकित सोने का सिक्का खरीदना भी लाभदायक होता है।
  • 8. चांदी के सिक्के- यदि सोने के सिक्के आपके बजट से बाहर हैं तो आप चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • 9. ज्वेलरी- धनतेरस के दिन किसी भी तरह के आभूणण खरीदना बेहद शुभ है। इतना ही नहीं, इस दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से भी सौभाग्य में वृद्धि होती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।