Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्रि व्रत में खाएं ये आहार, भारी वजन को भी कर सकेंगे कम, दिनभर रहेगी एनर्जी
लोग पूजा-पाठ के अलावा व्रत रखकर भी मां को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। व्रत के दौरान कुछ चीजों को खाकर आप एनर्जेटिक रह सकते हैं और ये भारी वजन घटाने में भी मदद करती हैं। जानिए इन फूड्स के बारे में...
Tue, 14 Mar 2023
| 
चैत्र नवरात्रि: चैत्र नवरात्रि इस साल 22 मार्च से शुरू होगी। 9 दिनों तक चलने वाले इन शुभ दिनों में मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करने का विशेष प्रावधान है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस वर्ष यह तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 22 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी। उदयतिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से प्रारंभ होगी।Read Also:-चार धाम यात्रा: अब तक ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया अपना रजिस्ट्रेशन, यहां जानिए कब खुलेंगे कपाट
घटस्थापना का महत्व
नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है और इसे कलश स्थापना भी कहा जाता है। घटस्थापना के बाद ही पूजा शुरू की जाती है। चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

पूजा करने के अलावा लोग व्रत रखकर भी देवी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। व्रत के दौरान कुछ चीजों को खाकर आप एनर्जेटिक रह सकते हैं और ये वजन घटाने में भी मदद करती हैं। जानिए इन फूड्स के बारे में...
खजूर से बनी हुई चीज
खजूर से हेल्दी और टेस्टी कई चीजें बनाई जा सकती हैं। आप नवरात्रि में मां दुर्गा को खजूर से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं। इसे प्रसाद के रूप में खाने के साथ-साथ शरीर को कई फायदे भी मिल सकते हैं।

साबूदाना की खिचड़ी
सेहत के लिए बेहतरीन माने जाने वाले साबूदाने का स्वाद भी लाजवाब होता है। व्रत रखने वालों के लिए यह एक तरह का सुपरफूड है क्योंकि इससे वजन घटाने और स्वस्थ रहने जैसे कई फायदे मिलते हैं। साबूदाना को आप कई तरह से खा सकते हैं, लेकिन चैत्र नवरात्रि के दिन या किसी भी व्रत में खिचड़ी बनाकर खाना सबसे अच्छा रहता है। सेंधा नमक वाली साबूदाना खिचड़ी का स्वाद लाजवाब होता है।

भुने हुए मखाने
चैत्र नवरात्रि में फलाहार करने वाले मखाने को घी में भूनकर खा सकते हैं। ऊर्जा प्रदान करने वाले मखाने इसी तरह बनाना सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह स्वादिष्ट भी लगता है। मखाने को भूनने के बाद सेंधा नमक डाल कर खाइये। इसे व्रत का देसी स्नैक्स भी कह सकते हैं।

मखाने की खीर
मखाना कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसी वजह से इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। मखाना खाने का एक बहुत बड़ा फायदा यह है कि इससे दिन भर पेट भरा रहता है। नवरात्रि के व्रत में आप दूध और मक्खन से बनी खीर बना सकते हैं।