गुरुनानक देव जयंती पर अरदास सेवा संघ ने किया सेवा कार्य, खाने का समान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

 | 
ardas seva sangh
 

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अरदास सेवा संघ (अपंजीकृत) की टीम द्वारा दिल्ली के शालीमार बाग, हरियाणा के गुरुग्राम और यूपी के मेरठ में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों व बच्चों को खाने-पीने का सामान बांटा व गुरु पर्व के बारे में जानकारी दी। लोगों ने समाजसेवा करने पर अरदास सेव संघ के इस पुण्य कार्य की प्रशंसा की है।

ardas


संस्था के अंशुल ग्रोवर ने बताया कि अरदास सेवा संघ लगातार गुरु नानक देव जी के संदेश को आगे बढाते हुए जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय समय पर मेरठ, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में जरूरतमंद परिवारों को राशन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। हमारा प्रयास है कि देश में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इसलिए संस्था के सदस्यों ने मिलकर यह छोटा सा प्रयास किया है जिससे जरूरतमंदों का पेट भर सके। इसके अलावा संस्था जल्द ही जरूरतमंद परिवारों की पढ़ाई के लिए भी कार्य करने जा रही है।

ardas

इस दौरान रमन खुराना, प्रतीक अग्रवाल, संजय मदान, यश ग्रोवर, हिमांशु तनेजा, अंकित गुप्ता, अंशुल ग्रोवर, तरुण खुराना, अखिल ढींगरा, आयुष भटनागर आदि मौजूद थे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।