APO ने विकास गति को बनाए रखने के लिए वियतनाम की उत्पादकता कार्यनीति को आगे बढ़ाया

वियतनाम सरकार ने अपने आर्थिक विकास प्रक्षेपवक्र के आधारों को विस्तारित करने और बनाए रखने के लिए एक नवीनीकृत उत्पादकता कार्यवृत्त और कार्यनीतियों पर ...
 | 
Business Wire India

वियतनाम सरकार ने अपने आर्थिक विकास प्रक्षेपवक्र के आधारों को विस्तारित करने और बनाए रखने के लिए एक नवीनीकृत उत्पादकता कार्यवृत्त और कार्यनीतियों पर अपनी निर्भरता की पुनः पुष्टि की। 26 अप्रैल 2023 को हनोई में APO महासचिव Dr. Indra Pradana Singawinata के साथ विचारों के आदान-प्रदान में, वियतनाम के प्रधानमंत्री Pham Minh Chinh ने 2045 तक उच्च आय वाला देश बनने की वियतनाम की आकांक्षा को साकार करने में श्रम उत्पादकता प्रदर्शन को बढ़ाने की तात्कालिकता को रेखांकित किया।
 
प्रधानमंत्री Pham ने देश की श्रम उत्पादकता वृद्धि को उसके इच्छित प्रदर्शन पथ पर वापस लाने के लिए चार व्यापक क्षेत्रों को रेखांकित किया। संस्थागत गुणवत्ता को बढ़ाना, मानव पूंजी विकास को उन्नत करना, शासन क्षमता को आगे बढ़ाना, और संसाधन प्रबंधन को परिष्कृत करना, यह सभी वियतनाम की उत्पादकता कार्यनीति और नवाचार क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों के साथ मिलकर किए गए आंदोलन के आधार के रूप में काम करेंगे। निजी क्षेत्र और अन्य हितधारकों के सहयोग से उन चुनिंदा उद्योगों में कई राष्ट्रीय पायलट परियोजनाएँ शुरू की जाएँगी जो श्रम उत्पादकता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण होंगी। APO से लंबे, सतत समर्थन की सराहना करते हुए, गहन हुए सहयोग और विस्तारित सहायता को भी प्रधानमंत्री द्वारा प्रमुख कार्यनीतियों के रूप में विशिष्टता से बताया गया।
 
विद्यमान चुनौतियों के संभावित समाधान पर सलाह के लिए प्रधानमंत्री Pham के अनुरोध के प्रत्युत्तर में Dr. Indra ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक स्थिरता, मानव पूंजी की गुणवत्ता, और कार्य प्रवृत्ति उन बुनियादी सिद्धांतों में से हैं, जिनसे अधिक समृद्धि के लक्ष्य में वियतनाम द्वारा फायदा उठाया जा सकता है। सेक्रेटरी-जनरल ने उत्पादकता आंदोलन के संस्थागत प्रबंधन पर गौर करने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि यह अत्यधिक उत्पादक अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख घटक है। सेक्रेटरी-जनरल ने कहा, उत्पादकता कार्यसूची को प्राथमिकता देने और उत्पादकता को बढ़ावा देने वाले प्रमुख संस्थानों की क्षमता को निरंतर मज़बूत करने के साथ-साथ संस्थागत फाइन-ट्यूनिंग से कार्यनीति को मूर्त परिणामों में बदलने में सहायता मिल सकती है।
 
देश की उत्पादकता को बढ़ाने और बनाए रखने में वियतनाम को APO की विस्तारित सहायता के लिए एक मज़बूत प्रतिबद्धता के साथ बैठक संपन्न हुई। उत्पादकता कार्यसूची के कार्यान्वयन की प्रगति की निगरानी समेत तकनीकी सहायता और सलाहकारी पहलों को जारी रखने की आवश्यकता की एक साझा समझ भी उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान का परिणाम थी।
 
सेक्रेटरी-जनरल Dr. Indra ने वियतनाम में उत्पादकता आंदोलन की संस्थागत सेटिंग को फिर से डिज़ाइन करने की बात कहते हुए हाल ही में पूरी हुई APO परियोजना पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अवसर भी लिया। यही रिपोर्ट पूर्व में 26 अप्रैल की सुबह आयोजित एक अलग आधिकारिक समारोह में वियतनाम के विज्ञान और प्रौद्योगिकी उपमंत्री Le Xuan Dinh को भी सौंपी गई।
 
APO का परिचय
 
एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) एक क्षेत्रीय अंतर्सरकारी संगठन है जो परस्पर सहयोग के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता में सुधार करने के प्रति समर्पित है। यह गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी और गैर-भेदभावपूर्ण है। आठ संस्थापक सदस्यों के साथ 1961 में स्थापित, APO में वर्तमान में यह 21 सदस्य अर्थव्यवस्थाएँ शामिल हैं: बांग्लादेश; कंबोडिया; ROC; फ़िजी; हांगकांग; भारत; इंडोनेशिया; I.R. ईरान; जापान; ROK; लाओ PDR; मलेशिया; मंगोलिया; नेपाल; पाकिस्तान; फिलीपींस; सिंगापुर; श्रीलंका; थाईलैंड; तुर्किये; और वियतनाम।
 
APO उत्पादकता बढ़ाने के लिए थिंक टैंक, संस्थागत क्षमता-निर्माण की पहलों, और ज्ञान साझा करने के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्रीय नीति सलाहकारी सेवाओं के माध्यम से अपने सदस्यों के सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर क्षेत्र के भविष्य को आकार दे रहा है।
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53390543/en

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
विवरण के लिए संपर्क करें:
डिजिटल इन्फॉर्मेशन यूनिट, APO:  pr@apo-tokyo.org
फोन: +81-3-3830-0411
वेबसाइट:  https://www.apo-tokyo.org
 
स्रोत: Asian Productivity Organization APO ने विकास गति को बनाए रखने के लिए वियतनाम की उत्पादकता कार्यनीति को आगे बढ़ाया

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।