गुजरात के तापी जिले में एक मामला सामने आया है जहां एक बकरी (Goat) ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। इसे देखने के लिए कई गांव के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोग ताक इसे पूर्वज मानकर चल रहे हैं।
यह मामला सोनगढ़ (Songarh) तालुका में तापी नदी (Tapi River) के तट पर स्थित सेल्टीपाड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार किसान अजयभाई वसावा के घर पर बकरी ने बच्चे को जन्म दिया। जिसका चहरा इंसान की तरह है। बकरी के बच्चे की शक्ल इंसानों जैसी और दाढ़ी भी है। हालांकि बच्चे के चार पैर और कान बकरी की ही तरह हैं।
बकरी के बच्चे का माथा, आंख, मुंह और दाढ़ी जैसे कुछ हिस्से इंसान के अंगो जैसे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बछड़े की पूंछ भी नहीं थी। हालांकि बकरी का ये बच्चा केवल दस मिनट ही जीवित रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक बकरी का यह बच्चा उनका पूर्वज है। बच्चे की मौत के बाद लोगों ने इसकी पूजा की और दफन कर दिया।