मौसम अपडेट: अभी नहीं रुकेगा 'बारिश का तांडव'! अगले 4 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
बारिश का कहर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 3 अगस्त तक किन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
Updated: Jul 31, 2023, 15:49 IST
| 
देश के अलग-अलग राज्यों में हर दिन मूसलाधार बारिश आफत बा कर बरस रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मिजोरम, झारखंड और ओडिशा के कुछ जिलों में भारी बारिश होने वाली है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देश के पूर्वी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। यह भी कहा गया है कि 2-3 अगस्त के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा 30 जुलाई से 3 अगस्त तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और हरियाणा में हल्की से मध्यम और भारी बारिश की संभावना है। READ ALSO:-2000 रुपये के नोट पर फाइनेंस मिनिस्ट्री ने जारी की विशेष रिपोर्ट, बचे नोट जमा करने के बचे हैं दो महीने
IMD ने येलो अलर्ट जारी किया
येलो अलर्ट के बीच महाराष्ट्र के कई इलाकों में लोगों की जिंदगी नर्क से कम नहीं है। महाराष्ट्र के पालघर की तस्वीरें भयावह हैं। यहां लोगों के कंधों पर लाशें नजर आईं। भारी बारिश के बीच लोग नदी पार कर श्मशान घाट जा रहे थे। बारिश के कारण इलाके की सड़कें भी टूट गयी हैं। यही वजह है कि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। बता दें कि महाराष्ट्र में कई जगहों पर पुल टूटे हुए हैं। नासिक के सुरगना में नदी की तेज धारा सड़क को अपने साथ बहा ले गई। जिसके बाद लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह नदी पार कर रहे हैं।

जयपुर, राजस्थान में जल के तांडव के कारण कई बांध ओवर फ्लो हो गए हैं तो कई जगह बांध टूटने से गांवों में पानी भर गया है। राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ से तबाही का खतरनाक मंजर देखने को मिला। अजमेर जिले में पहाड़ की ऊंचाई पर सड़क टूट गई है। जिले की प्रसिद्ध चामुंडा माता के दरबार तक पहुंचने के लिए लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।
#WATCH | Rajasthan | Two youths were stuck on a bridge in Morwaniya, Udaipur while trying to cross it on their motorcycle even when the nearby river swelled and overflowed due to incessant heavy rainfall. They were later rescued by Civil Defence with the help of a hydraulic… pic.twitter.com/TAIiTNzgOa
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 26, 2023
भूस्खलन के कारण आवाजाही बंद
इसी तरह बारिश के प्रकोप से एक और सड़क टूट गई है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं। सड़क पर मलबा आने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। यही हाल उत्तराखंड का भी है। यहां भी पहाड़ों के बीच स्थित घर भूस्खलन की चपेट में आ रहे हैं। चमोली में भूस्खलन के कारण यह घर ध्वस्त हो गया।
नदी किनारे सेल्फी लेना बना मुशीबत
एक तरफ लोग बर्बाद हो रहे हैं। बारिश ने जहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर इस आफत में मौज-मस्ती करने वालों की भी कमी नहीं है। महाराष्ट्र के पालघर में सूर्या नदी के पास सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला डूबने लगी। आसपास के लोगों की मदद से महिला की जान बचाई गई। अगर ये लोग नहीं होते तो सेल्फी के चक्कर में इस महिला की जान भी जा सकती थी।