Weather : दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक! इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जाने अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

 दिल्ली में भीषण ठंड पड़ने वाली है। अन्य राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है। 6 राज्यों में बारिश होने की भी चेतावनी है। आइए जानते हैं कि पूरे देश में ठंड कब से पड़ेगी और किन-किन राज्यों में बादल बरस सकते हैं?
 | 
WEATHER
देश में सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में भी इसने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहेगा। बीते दिन पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहा। Read Also:-UP : नशे में धुत युवक के ऊपर गिरी गर्म दूध की कढ़ाई, हुई दर्दनाक मौत, वीडियो आया सामने

 

उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ शहरों में ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। अब राजस्थान में भी घने कोहरे की चेतावनी है। 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत के सभी राज्य ठंड की चपेट में आ जाएंगे। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक देश के 6 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट भी दिया है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। आइए जानते हैं 16 नवंबर तक किन राज्यों में बारिश हो सकती है? 

 


इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 और 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पंजाब में 11-12 नवंबर को सुबह और रात को कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान में सुबह और रात में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। झारखंड में अगले 4 दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छा सकती है। 

 

आसमान मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद मौसम बदल सकता है। उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर के कारण 15 नवंबर के बाद राज्य के तापमान में काफी गिरावट आने की संभावना है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। 


 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल 
आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 नवंबर से 16 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आज 11 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। 12 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और यमन, रायलसीमा, कराईकल शहर में भारी बारिश हो सकती है। 13 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, माहे, रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। 

 

 तमिलनाडु को नवंबर को, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और कराईकल, माहे, यमन, रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कराईकल, माहे में भारी बारिश हो सकती है। 16 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।