बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ वारंट जारी, क्या होंगे गिरफ्तार? जानिए क्या है पूरा मामला
गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पंजाब की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी किया।
Feb 7, 2025, 12:22 IST
|

गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पंजाब की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी किया। यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ दायर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें उसने दावा किया था कि उसे नकली रिजिका कॉइन में निवेश करने का लालच दिया गया था। Read also:-शव (Dead Body) के साथ सेक्स करना अपराध है या नहीं? जानिए सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए, जिसके कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। लुधियाना की अदालत ने अपने आदेश में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को सोनू सूद को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
आदेश में कहा गया है, 'सोनू सूद, (पुत्र, पत्नी, पुत्री) निवासी, मकान नंबर 605/606 कैसाब्लैंक अपार्टमेंट को विधिवत समन या वारंट तामील किया गया है, लेकिन वह पेश नहीं हुए (समन या वारंट की तामील से बचने के इरादे से फरार हो गए और बाहर चले गए)। आपको सोनू सूद को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का आदेश दिया जाता है।'
आदेश में आगे लिखा है, 'आपको यह वारंट 10-02-2025 को या उससे पहले वापस करने का निर्देश दिया जाता है, जिसमें यह प्रमाणित किया गया है कि इसे किस दिन और किस तरीके से निष्पादित किया गया है, या इसे निष्पादित न करने का क्या कारण है।' मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को निर्धारित की गई है।