उत्तराखंड : न्यू ईयर से पहले अफरातफरी, चमोली-औली मार्ग पर गाड़ियों का 5 KM लंबा जाम, होटल और रेस्तरां भी हुए फुल, बर्फबारी में फंसे पर्यटक
उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। चमोली-औली मार्ग पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
Dec 27, 2024, 18:48 IST
|
चमोली में जोशीमठ-औली मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है। करीब पांच किलोमीटर लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। बताया गया कि नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने के कारण जाम लगा है। वहीं, जोशीमठ से औली मार्ग पर बर्फबारी और पाला पड़ने से सड़क काफी फिसलन भरी हो गई है। इससे वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि जोशीमठ-औली मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखकर जिला प्रशासन भी सकते में है।READ ALSO:-UP : ब्रजघाट में पुल से युवती ने गंगा नदी में लगाई छलांग, परिवार से नाराज थी, गोताखोरों ने बचाया, आया सामने लाइव वीडियो
होटल और रेस्टोरेंट भी फुल
बता दें कि जोशीमठ और औली में होटल और रेस्टोरेंट में भारी भीड़ है। पर्यटकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। जाम को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाए हैं। जाम वाले स्थानों पर पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।
पर्यटकों से अपील की गई है कि वे धैर्य रखकर अपने गंतव्य तक पहुंचें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे अपने वाहन सावधानी से चलाएं और बर्फ से ढके इलाकों में विशेष सावधानी बरतें। जाम को हटाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।