बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ में लैंड स्लाइड, टूटकर गिरा पहाड़; कोई हताहत नहीं, दोनों तरफ हजारों यात्री फंसे, डराने वाला Video वायरल

 जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पहाड़ी दरकने से आज भीषण भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर भी गिरे। भूस्खलन का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 | 
Land slide in Joshimath
उत्तराखंड में मानसून का असर बेहद खतरनाक होता जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। स्थानीय लोगों, पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस बीच उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं। आज सुबह से भूस्खलन का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। जांच करने पर वीडियो जोशीमठ का निकला।READ ALSO:-मेरठ : पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हुई मौत; अवैध संबंध के शक में की हत्या

 

जोशीमठ में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज पहाड़ी दरकने से भीषण भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। सड़क जहां पत्थरों से भर गई, वहीं काफी मलबा भी खाई में गिर गया। देखते ही देखते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान वहां यात्रा कर रहे तीर्थयात्री और सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों तरफ के लोगों का संपर्क एक-दूसरे से कट गया है। 

 


उत्तराखंड के मौसम को लेकर भविष्यवाणी आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अच्छी मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में 12 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश की संभावना है। पौड़ी, चमोली में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

 


नदियां उफान पर हैं और पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण केदारनाथ हाईवे अवरुद्ध है। बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे भी कई जगहों पर अवरुद्ध है। मौसम विभाग की चेतावनी मिलने के बाद सभी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है।

 


देहरादून में में हालात सबसे खराब सड़कें पानी में डूबी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी मानसूनी बारिश के कारण देहरादून में हालात सबसे खराब हैं। वहां सड़कें तालाब बन गई हैं। सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक जाम है। पुल पार करते समय एक लड़की पानी के साथ बह गई, जिसका शव अभी तक नहीं मिला है। सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए हैं, जिन्हें किनारे लगाना पड़ रहा है। अचानक हुई बारिश के कारण लोग सड़कों पर फंस रहे हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे आपातकालीन स्थिति में ही घर से बाहर निकलें।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।