उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड, मेरठ सबसे प्रदूषित शहर, जाने मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की बजाय लगभग थम सी गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य में तापमान में गिरावट आएगी। जिससे ठंड और बढ़ेगी। जानिए, उत्तर प्रदेश में कब-कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?
Nov 25, 2024, 08:36 IST
|

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो कभी इससे राहत मिल रही है। दिन में तो मौसम एक जैसा रहता है, लेकिन रात में इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड भी बढ़ेगी। आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। READ ALSO:-UP : संभल में बवाल के बाद बाहरी लोगों और नेताओं के प्रवेश पर रोक, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, 12वीं तक स्कूल भी बंद
24 घंटे बाद ठंड बढ़ने की संभावना
अधिकांश जिलों में सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाया रहा। पिछले दिनों पछुआ हवाओं का प्रभाव कम होने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई थी। वहीं, अब फिर से पछुआ हवाएं चलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। नवंबर की शुरुआत में अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था। वहीं, इस समय अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

5 days RF Forecast and Warning Maps of Uttar Pradesh dated 24.11.2024 pic.twitter.com/llC1gsxKsO
— Meteorological Centre Lucknow (@CentreLucknow) November 24, 2024
लखनऊ में आज ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह और शाम हल्की धुंध रही। कोहरा भी छाया रहा। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ में सुबह और शाम हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अयोध्या रहा सबसे ठंडा जिला
उत्तर प्रदेश का अयोध्या रविवार को सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान उरई जिले में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इन जिलों में इतना रहा तापमान
रविवार को मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 10.5, मेरठ में 11.2, नजीबाबाद में 10.8, कानपुर नगर में 11.4, बरेली में 11.8, जबकि झांसी में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी क्रम में इटावा में 25, फतेहगढ़ में 25, नजीबाबाद में 25.5, जबकि बरेली में 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का तो कहीं मध्यम कोहरा रह सकता है। एक-दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
मेरठ सबसे प्रदूषित शहर
दिल्ली के साथ ही यूपी के कई शहर खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। रविवार को यूपी का सबसे प्रदूषित शहर मेरठ रहा। शाम 7 बजे तक यहां का AQI 263 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर ग्रेटर नोएडा रहा। यहां का AQI 236 दर्ज किया गया। इसी क्रम में बुलंदशहर नौवें नंबर पर रहा। यहां का AQI 219 दर्ज किया गया।