उत्तर प्रदेश : बेवजह परेशान किया जा रहा है 'मुझे नहीं जीना, योगी जी-मोदी जी न्याय करें'...साहूकारों से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव कर खुद को मारी गोली

 व्यवसायी की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और वहां मौजूद साक्ष्यों को एकत्र किया।
 | 
baliya
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक कारोबारी ने फेसबुक पर लाइव आकर खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, कारोबारी का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने खुदकुशी की वजह बताई है।Read Also:-UP : अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया कब से शुरू होगी? जानिए क्या है प्रदेश सरकार का प्लान

 

मृतक व्यवसायी का नाम नंदलाल गुप्ता है। वह शहर के गोदाम में काम करने वाले विजय कुमार का बेटा है। वीडियो में कारोबारी कहता नजर आ रहा है कि उसकी गनहाउस की दुकान है। उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है। उसने थोड़ा कर्ज लिया था। लेकिन, उन्होंने कर्ज की रकम से ज्यादा चुका दिया था। फिर भी उस पर दबाव बनाया जा रहा था। वह सूदखोरों से तंग आ चुका है। साहूकारों ने आज मेरा घर भी लिखवा दिया। वह अब और नहीं जीना चाहता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्याय करना चाहिए। हमारे परिवार और बच्चों का ख्याल रखना। इसी बीच कारोबारी ने अपनी बंदूक निकाल ली और अपने सिर में गोली मार ली।

 


ये घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर एएसपी (ASP) दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सीटी जितेंद्र कुमार, कोतवाल राजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर गिरे खून के छींटे सैंपल के तौर पर लिए। अन्य साक्ष्य भी जुटाएं। वहीं, व्यवसायी की मौत के बाद उसका परिवार सदमे में है। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा कि अब वह इस दुनिया में नहीं है।

 

परिजनों ने बताया कि लाइव वीडियो के बारे में उन्हें किसी ने बताया था। इसके बाद वह दुकान की ओर भागे। दुकान में झांककर देखा तो व्यापारी बेहोश पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यवसायी के परिजनों ने सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही पुलिस से उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।