उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा के लिए लेकर आई ऐसी सुविधा, देर रात भी बेखौफ होकर बाहर निकल सकेंगी....
उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में घोषणा की है कि अगर महिलाओं को रात में परिवहन का कोई साधन नहीं मिलता है, तो वे 112 पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताकर मदद ले सकती हैं। महिलाओं को यह सुविधा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेगी। महिलाएं 112 पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताकर मदद ले सकती हैं।
Oct 26, 2024, 00:00 IST
|

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश डायल 112 ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। पुलिस ने कहा है कि रात में कोई साधन न मिलने पर महिलाएं डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं। महिलाओं को यह सुविधा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेगी। महिलाएं 112 पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताकर मदद ले सकती हैं।READ ALSO:-UP : ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को झटका; परिसर के दोबारा सर्वेक्षण (ASI Survey) संबंधी मांग कोर्ट ने की खारिज
UP पुलिस ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्स पर ट्वीट किया है कि "महिला सुरक्षा के लिए #UP112 की पहल: महिला सुरक्षा के लिए #UP112 की पहल : रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अकेली महिलाओं हेतु Escort for Women Safety! राज्य में 300 से ज़्यादा महिला PRV महिला सुरक्षा के लिए तैयार!"
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्स पर ट्वीट किया है कि "महिला सुरक्षा के लिए #UP112 की पहल: महिला सुरक्षा के लिए #UP112 की पहल : रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अकेली महिलाओं हेतु Escort for Women Safety! राज्य में 300 से ज़्यादा महिला PRV महिला सुरक्षा के लिए तैयार!"
नागपुर और लुधियाना पुलिस ने भी दी सुविधा
2019 में लुधियाना पुलिस ने घोषणा की थी कि जिन महिलाओं को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए वाहन नहीं मिलता है, वे पुलिस हेल्पलाइन नंबर - 112, 1091 और 7837018555 पर कॉल करके सुविधा का अनुरोध कर सकती हैं। पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी उन्हें मुफ्त में उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगी।
वहीं, नागपुर पुलिस ने भी 2019 में कहा था कि हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए "होम-ड्रॉप" सुविधा दे रहे हैं। कोई भी महिला जो अकेली/फंसी हुई है, जिसके पास रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच घर जाने का कोई साधन नहीं है, हम उसे मुफ्त में सुरक्षित उसके घर पहुंचाएंगे। इसके लिए 100 या 1091 या 07122561103 डायल करें।
