उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित, दफ्तर बंद रहेंगे, योगी सरकार का ऐलान; बदले में इस दिन करना होगा काम

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी एक नवंबर को दिवाली की छुट्टी घोषित कर दी है। इस संबंध में योगी सरकार की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।
 | 
YOGI ADITYNATH
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी भी घोषित कर दी है। इस संबंध में योगी सरकार की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस छुट्टी के बदले कर्मचारियों को महीने के दूसरे शनिवार को काम करना होगा। Read also:-नशेड़ी किशोरी ने शहर में मचाया हड़कंप! 20 लोग HIV पॉजिटिव, उनकी पत्नियां भी हुई संक्रमित

 

बता दें कि हाल ही में योगी सरकार ने 31 अक्टूबर को दिवाली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी घोषित की थी। इसमें 1 नवंबर को सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया था। माना जा रहा था कि दिवाली की छुट्टी के बीच एक दिन के लिए 1 नवंबर को सरकारी दफ्तर खुलेंगे। इसे लेकर कर्मचारी काफी असमंजस में थे। इस संबंध में कर्मचारी संगठनों ने सरकार से 1 नवंबर को भी छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। 

 

सरकार ने कर्मचारियों की मांग मान ली 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर्मचारियों की मांग मान ली है। सरकार की ओर से 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही सरकार ने महीने के दूसरे शनिवार यानी 9 नवंबर को भी दफ्तर खोलने की शर्त रखी है। कर्मचारी एक नवंबर की जगह महीने के दूसरे शनिवार को छुट्टी के दिन भी काम करेंगे। अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार यानी 4 नवंबर से सामान्य व्यवस्था के तहत दफ्तर खोले जाएंगे।

 

सरकार की घोषणा से कर्मचारी खुश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की इस घोषणा से कर्मचारी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब उनकी त्योहारी छुट्टियों का मजा खराब नहीं होगा। सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने भी स्वागत किया है।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।