UP : मार्च महीने में कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें, पीने वाले देख सकते हैं ड्राई डे की पूरी लिस्ट

 मार्च में होली समेत कई त्यौहार मनाए जाने हैं। ऐसे में शराब के शौकीनों को मार्च के महीने में झटका लग सकता है। मार्च में कई दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
 | 
WINE
फरवरी का महीना खत्म हो चुका है। मार्च के महीने में कई त्यौहार हैं। ऐसे में शराब के शौकीनों का त्यौहार फीका पड़ सकता है। मार्च के महीने में होली और ईद के मौके पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में होली का रंग फीका पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं मार्च के महीने में कितने दिन ड्राई डे रहेगा। शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी?READ ALSO:-बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव, पुलिस कर्मियों समेत 6 लोग घायल

 

मार्च में कितने दिन ड्राई डे रहता है?
मार्च में कुल दो दिन ड्राई डे रहेगा। महीने का पहला ड्राई डे 14 मार्च को पड़ेगा। इस दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। ऐसे में होली के मौके पर शराब का खूब सेवन किया जाता है, इसलिए सरकार इस दिन शराब की बिक्री पर रोक लगाती है। 13 मार्च की रात से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। वहीं, 15 मार्च की सुबह से शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी।

 

क्या ईद-उल-फितर पर भी दुकानें बंद रहेंगी?
मार्च का दूसरा ड्राई डे 31 मार्च को ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के मौके पर रहेगा। यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के बाद मनाया जाता है और इस दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 31 मार्च को शराब की दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी। माना जा रहा है कि चांद दिखने पर 1 अप्रैल को ड्राई डे घोषित किया जा सकता है। अप्रैल 2025 में 
मार्च महीने में शराब के शौकीनों के लिए दो दिन ड्राई डे रहेंगे:

 

  • 14 मार्च: होली के अवसर पर।
  • 31 मार्च: ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के अवसर पर।
इसके अतिरिक्त, ईद के चांद दिखने पर 1 अप्रैल को भी ड्राई डे घोषित किया जा सकता है।

 

आगे के महीनों में ड्राई डे की संभावित तिथियाँ इस प्रकार हैं:
अप्रैल 2025:
  • ईद-उल-फ़ितर- 1 अप्रैल 2025
  • राम नवमी- 06 अप्रैल 2025
  • महावीर जयंती- 10 अप्रैल 2025
  • अम्बेडकर जयंती: 14 अप्रैल 2025
मई 2025:
  • 1 मई 2024: महाराष्ट्र दिवस (केवल महाराष्ट्र में)
  • बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई 2025
जून 2025:
  • ईद उल अज़हा (बकरीद)- 8 जून-रविवार
  • मुहर्रम- 27 जून संभावित तिथि
जुलाई 2025:
  • गुरु पूर्णिमा: 10 जुलाई 2025
अगस्त 2025:
  • स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
  • 16 अगस्त 2025: जन्माष्टमी
  • 26 अगस्त 2025: गणेश चतुर्थी (केवल महाराष्ट्र में)
सितम्बर 2025:
  • 4 सितंबर 2024: ईद-ए-मिलाद
  • 6 सितंबर 2025- अनंत चतुर्दशी (केवल कुछ राज्यों में)
अक्टूबर 2025:
  • 2 अक्टूबर 2025: गांधी जयंती
  • 12 अक्टूबर 2025: दशहरा
  • 7 अक्टूबर 2025: वाल्मिकी जयंती
  • 18 अक्टूबर- दिवाली
नवंबर 2025
  • गुरु नानक जयंती 2025-5 नवंबर
  • 1 नवंबर 2024: कार्तिक एकादशी

 

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ड्राई डे की तिथियां स्थानीय नियमों और सरकारी घोषणाओं के अनुसार बदल सकती हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।