UP Weather Update : बारिश के बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे से अंधेरे में डूबे मेरठ-बिजनौर और गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के ये जिले

 21 दिसंबर के साथ ही मौसम और सर्द हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए यूपी में बारिश और कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
 | 
UP-WEATHER
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज जस का तस बना हुआ है। अभी दिन में अच्छी धूप खिल रही है, जबकि रात में ठंड पड़ रही है। तापमान में बदलाव जारी है। 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना है। 26 दिसंबर से प्रदेश में मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 दिसंबर के दौरान बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक तराई के करीब 27 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ी इलाकों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसकी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएंगी। आइए जानते हैं आज उत्तर प्रदेशमें कैसा रहेगा मौसम।Read also:-UP : अनोखी प्रेम कहानी, लिंग परिवर्तन कराकर सहेली से रचाई शादी, कन्नौज में लड़का बनने के लिए शिवांगी ने खर्च किए साढ़े सात लाख रुपये

 

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
21 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज सुबह कई जगहों पर हल्का और मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 22, 23, 24 और 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन कई जगहों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 26 दिसंबर के बाद यूपी के मौसम में बदलाव हो सकता है। 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कोहरा और शीतलहर चलने से मौसम और सर्द हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में यूपी के बुलंदशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 


21 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार देर रात और सुबह के समय प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज शीतलहर नहीं चलेगी, लेकिन गलन जारी रहेगी। प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान घने कोहरे और शीतलहर की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

 

लखनऊ में मौसम बदलने वाला है। अगले 48 घंटे बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर से पूर्वी हवाएं चलेंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटे के दौरान पहले पश्चिमी हवाएं और फिर 23 दिसंबर से पूर्वी हवाएं चलेंगी। अगले दो दिनों में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में रात के तापमान में 1 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

 


आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
22, 23, 24, 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और देर रात और सुबह के समय प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

 

26 को बदलेगा मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर को प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। 26 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। दोनों हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट है। 

 

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रगतिशील पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त और गर्म पूर्वी हवाएं सतही स्तर पर रुक जाएंगी, जिसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट आएगी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे अवदाब के कारण प्रदेश में फिर से पूर्वी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी, जिसके कारण 23 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। 27 दिसंबर के आसपास अति सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 दिसंबर की देर शाम से 27-28 दिसंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। 

 SONU

इन जिलों में कोहरे की संभावना:
मेरठ, संभल, बिजनोर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराईच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, देवरिया, मऊ में आज सुबह और शाम घना कोहरा रहने की संभावना है।

 

  • अधिकतम तापमान - पिछले 24 घंटे का अधिकतम तापमान बहराईच में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • न्यूनतम तापमान - कानपुर में पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश:
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और उत्तर के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिसंबर के आखिरी हफ्ते में देश के बड़े हिस्से का मौसम बदलने वाला है। 28-29 दिसंबर को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात समेत उत्तर भारत में बारिश के हालात बन रहे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं। अगले तीन-चार दिन आसमान साफ ​​रहेगा। क्रिसमस के माहौल में ठंड घुल सकती है। 

 

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं.  तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।  

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।