UP : पतियों से परेशान दो महिलाओं ने एक-दूसरे से मंदिर में रचाई शादी, सात फेरों का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर में शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने सात वचन लेकर एक दूसरे से शादी कर ली। महिलाओं का कहना है कि दोनों अपने पतियों के व्यवहार से काफी परेशान थीं...और दोनों ने एक दूसरे से प्यार करते हुए मांग में सिंदूर लगाकर और एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर साथ-साथ जीवन जीने का फैसला किया है।
Jan 24, 2025, 00:00 IST
|

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गोरखपुर जिले की दो महिलाओं ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। महिलाओं ने यह विवाह देवरिया के नाथ बाबा मंदिर में किया है। इस विवाह की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। लोग विवाह को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गोरखपुर की दो महिलाएं अपने पतियों से इतनी परेशान थीं कि उन्हें अपने पति के घर में रहना पसंद नहीं था। READ ALSO:-बिजनौर : नगीना में महाकुंभ से लौट रही साध्वी की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई कार, तीन साधु गंभीर घायल
दोनों महिलाएं आए दिन किसी न किसी बात को लेकर अपने पतियों से झगड़ती रहती थीं। जिससे वे काफी तंग आ चुकी थीं। इसके बाद दोनों महिलाओं ने बड़ा कदम उठाया और अपने पतियों को छोड़कर भगवान शिव के मंदिर में विवाह कर लिया। इन दोनों महिलाओं ने घर से भागकर विवाह कर लिया है।
Deoria(rkp news)
— Drx.praveen 🙋 (@praveenP_K_Y) January 23, 2025
Gay marriage became a topic of discussion in the district.
Two women got married after being upset with their alcoholic husbands.
The husbands of both the women are alcoholics.
They got married in a famous temple of Deoria district.
Both the women are… pic.twitter.com/zHe7SGHd8H
घर से भागकर विवाह कर लिया
दोनों विवाहित महिलाएं गोरखपुर जिले से भागकर देवरिया के मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने मंदिर में विवाह कर लिया। ये दोनों विवाहित महिलाएं पिछले कई सालों से एक-दूसरे से प्यार करती थीं। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। महिलाओं का कहना है कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। इनमें से एक महिला पति तो दूसरी पत्नी बन गई। शादी के दौरान उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। एक महिला ने अपना नाम गुंजा और दूसरी ने बबलू रख लिया।
महिलाओं ने बताई अपनी कहानी
महिलाओं ने बताया कि उनके पति शराब पीते थे। शराब पीने के बाद महिलाओं से मारपीट करते थे। शराब पीने की वजह से दोनों काफी परेशान थीं। जब उनके शराब पीने का विरोध किया जाता था तो वह घर से निकाल देने की धमकी देते थे। कॉलोनी में महिलाओं के पति आए दिन उन्हें बेइज्जत करते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने समलैंगिक विवाह कर लिया है। महिलाओं ने भगवान को साक्षी मानकर दूधेश्वर नाथ के मंदिर में सात फेरे लिए। महिलाओं ने कहा कि अब वे अपने घर नहीं जाएंगी बल्कि शादी के बाद गोरखपुर में ही रहेंगी।