UP : नरसिंहानंद हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालात तनावपूर्ण....
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले यति नरसिंहानंद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में अब तक उनके खिलाफ कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Oct 5, 2024, 12:41 IST
|

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मच गया है। शुक्रवार रात बुलंदशहर में एक विशेष समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद रात में ही पीएसी बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में होटलों, रेस्तरां और खाद्य दुकानों के बाहर कच्चा या पका हुआ मांस डिस्प्ले करने पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
बुलंदशहर के बाद गाजियाबाद में भी हालात तनावपूर्ण हो गए। वहीं, पुलिस ने यति नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें मंदिर से उठाकर पुलिस लाइन में रखा गया है।
एक विशेष समुदाय के लोग रात में सड़कों पर उतर आए और डासना मंदिर को घेर लिया। पुलिस ने रात 12 बजे तक हालात पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, जब भीड़ ने मंदिर को घेरा तो नरसिंहानंद मंदिर में ही मौजूद थे। वह इस मंदिर के पीठाधीश्वर हैं।
गाजियाबाद, बुलंदशहर के बाद मेरठ, मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर आए और सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। फिलहाल पुलिस ने पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
मौलाना विरोध में उतरे
मामले में लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने यति नरसिंहानंद के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मौलाना का बयान शर्मनाक और निंदनीय है। पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा को नजरबंद कर दिया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।

नरसिंहानंद के खिलाफ अब तक 3 मामले दर्ज
बता दें कि यति नरसिंहानंद ने 6 दिन पहले गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था। मामले में गाजियाबाद पुलिस ने नरसिंहानंद के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की थीं। वहीं, ठाणे के मुंब्रा थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी।