Up Holiday List 2022: UP में 2022 में 24 छुटि्टयां, होली पर लगातार 4 दिन अवकाश; देखें पूरा कैलेंडर

Up Holiday List 2022 : छुट्टियों के कैलेंडर में अगले साल शनिवार और रविवार के दिन कुल 7 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं। होली और दीपावली के पर्व पर खूब छुट्टियां मिलेंगी
 | 
Up Holiday List 2022
Up Holiday List 2022: उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों के लिए वर्ष 2022 का छुटि्टयों का कैलेंडर (Uttar Pradesh 2022 Holiday Calendar) जारी कर दिया गया है। कैंलेंडर के मुताबिक वर्ष 2022 में राज्य कर्मचारियों को कुल 24 दिन की छुटि्टयां (UP Holiday list) मिलेंगी। हालांकि अगले साल शनिवार और रविवार के दिन कुल 7 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं, वहीं होली और दीपावली जैसे पर्व पर खूब छुट्टियां कर्मचारियों को मिलेंगी। बता दें कि 2022 में 24 सार्वजनिक और 29 निर्बन्धित अवकाश जारी किए गए हैं।

 

अगले साल होली के दौरान लगातार 4 छुटि्टयां कर्मचारियों को मिलेंगी। दरअसल 17 मार्च गुरुवार को होलिका दहन और 18 मार्च शुक्रवार को होली की छुट्‌टी मिलेगी, इसके बाद 19 मार्च शनिवार और 20 मार्च रविवार का अवकाश मिलेगा। Read Also : VI ने भी 20 से 500 रुपये महंगे किए Prepaid Recharge, एक दिन पहले Airtel ने बढ़ाईं थीं टैरिफ दरें

 

दीपावली के अगले दिन जाना होगा दफ्तर (Up Holiday List 2022)

हालांकि दीपावली के अगले दिन 25 नवंबर को कर्मचारियों को दफ्तर जाना पड़ेगा। दरअसल हिंदूं पंचांग के मुताबिक 2022 में 24 अक्टूबर को दीपावली है, लेकिन गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को ना होकर 26 अक्टूबर को पड़ेगा। ऐसे में दीपावली के अगले दिन दफ्तर खुलेंगे। Read Also : Airtel के ग्राहकों को झटका, 500 रुपये तक महंगे हुए Prepaid Recharge, 84 दिन वाले रिचार्ज में भी भारी बढ़ोतरी

 

कैलेंडर के अनुसार 1 मार्च महाशिवरात्रि एक मार्च, 10 अप्रैल राम नवमी, 12 अगस्त रक्षाबंधन, 18 अगस्त जन्माष्टमी, 5 अक्टूबर दशहरा, 24 अक्टूबर दीपावली, 27 अक्टूबर भैया दूज, 8 नवंबर गुरु नानक जयंती पर्व पड़ेगा। वहीं 4 अप्रैल को भीमरान आंबेडकर जयंती और 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा पड़ेगी। इन सभी दिन अवकाश रहेगा।

 

वहीं मुस्लिम धर्म में मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन 15 फरवरी को , ईद उल फितर 3 मई को, बकरीद 10 जुलाई को, मोहर्रम 9 अगस्त को,  बारावफात 9 अक्टूबर को होगी, ऐसे में इन सभी दिनों की छु्ट्टियां रहेंगी। वहीं 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश होगा।

 

गणतंत्र दिवस
26 जनवरी
मोहममद हजरत अली जन्मदिन
15 फरवरी
महाशिवरात्रि
1 मार्च
होलिका दहन
17 मार्च
होली
18 मार्च
राम नवमी
10 अप्रैल
भीमराव आंबेडकर जयंती
4 अप्रैल
गुड फ्राइडे
15 अप्रैल
ईद उल फितर
3 मई
बुद्ध पूर्णिमा
16 मई
बकरीद
10 जुलाई
मोहर्रम
9 अगस्त
रक्षाबंधन
12 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त
जन्माष्टमी
18 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती
2 अक्टूबर
महानवमी
4 अक्टूबर
दशहरा
5 अक्टूबर
बारावफात
9 अक्टूबर
दीपावली
24 अक्टूबर
गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर
भैया दूज
27 अक्टूबर
गुरु नानक जयंती
8 नवंबर
क्रिसमस डे
25 दिसंबर

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।