UP : राज्य में आठ IPS अफसरों के हुए ट्रांसफर, विपिन टाडा बने मेरठ के नए SSP, रोहित सिंह सजवाण को भेजा गया सहारनपुर
उत्तर प्रदेश में एक साथ आठ IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। ये सभी तबादले पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पदों पर किए गए हैं।
Updated: Jun 25, 2024, 21:26 IST
|

विपिन टांडा बने मेरठ के नए एसएसपी, रोहित सिंह सजवाण को सहारनपुर का कप्तान बनाया गया है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टांडा मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। विपिन ताडा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पिता मच्छी राम पेशे से वकील हैं। इसके अलावा विपिन ताडा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व संसाधन विकास राज्य मंत्री सतपाल सिंह के दामाद हैं।READ ALSO:-पेपर लीक के खिलाफ योगी सरकार लायी सख्त कानून, दोषी पाए जाने पर, आजीवन कारावास और 1 करोड़ रुपये का जुर्माना
मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को अब मेरठ से सहारनपुर भेजा गया है। रोहित सिंह सजवाण अब सहारनपुर के कप्तान होंगे। रोहित सिंह सजवाण का 25 जून 2022 को बरेली से मेरठ तबादला हुआ था। पूरे दो साल के बाद अब उनका तबादला किया जा रहा है। रोहित सिंह सजवाण का मेरठ में दो साल का कार्यकाल था।
मंगलवार को एक साथ आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। ज्यादातर तबादले पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। बरेली में प्लाट पर कब्जे को लेकर हुई सरेआम फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को हटा दिया गया है। उन्हें एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।
इसी तरह मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना को आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। चंदौली के एसपी डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा में एसपी रेलवे आदित्य लांग्हे को चंदौली का एसपी बनाया गया है
