UP Board Exam 2025: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं, गड़बड़ी रोकने के लिए लगे 10 हजार CCTV कैमरे, जानें क्या हैं बोर्ड की तैयारियां?

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं और 12 मार्च 2025 तक चलेंगी। इसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है।
 | 
UP BOARD EXAM
उत्तर प्रदेश में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेंगी। जिसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। कुछ दिन पहले ही बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए नकल विरोधी कानून लाया गया था। जिसके तहत नकल करने वालों को सख्त सजा का प्रावधान है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर पिछली बार से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा से पहले एक बार बोर्ड की तैयारियों के बारे में जान लें।READ ALSO:-मेरठ : शादी से लौट रहे चार दोस्तों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत...कार के उड़े परखच्चे

 

परीक्षा की तैयारी:-
परीक्षा केंद्र:
  • 8,041 परीक्षा केंद्रों पर हाईटेक निगरानी की जाएगी।
  • 10,000 से ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • पेपर लीक रोकने के लिए जूमिंग कैमरे भी लगे हैं।

 

नकल विरोधी कानून:
  • नकल करते पकड़े जाने पर 25 लाख, 50 लाख और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
  • 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
  • सामूहिक नकल के मामले में स्कूलों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।

 

छात्रों के लिए:
नकल करते पकड़े जाने पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं होगा, लेकिन रिजल्ट रोक दिया जाएगा।

 

8,041 केंद्रों पर कैमरे
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल यानी 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 8,041 परीक्षा केंद्रों पर हाईटेक निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए 10,000 से ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो लखनऊ स्थित स्टेट कंट्रोल रूम को 24×7 फीड भेजने का काम करेंगे। इसके अलावा पेपर लीक को रोकने के लिए खास जूमिंग कैमरे भी लगाए गए हैं। 

 

1 करोड़ रुपये का जुर्माना
इस बार नकल माफिया के लिए खास इंतजाम हैं। जिसके लिए भारत में हाल ही में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 कानून पारित किया गया है। इसके तहत नकल करते पकड़े जाने पर 25 लाख, 50 लाख और 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा दी जा सकती है।

 

नकल करने वाले छात्र का क्या होगा?
बोर्ड सचिव ने बताया कि 'नकल करते पकड़े गए छात्रों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। लेकिन उनका रिजल्ट रोक दिया जाएगा। सामूहिक नकल के मामले में स्कूलों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई स्कूल प्रबंधक या स्टाफ सदस्य अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है तो उस पर नए अधिनियम के तहत 1 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही आजीवन कारावास की सजा भी हो सकती है।

 SONU

परीक्षा में शामिल छात्र:
  • कुल 54,32,519 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
  • हाईस्कूल के लिए 27,41,674 छात्र।
  • इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 26,90,845 छात्र।
  • परीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण बातें:

 

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे।
  • कोई भी प्रतिबंधित वस्तु, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच आदि, न लाएं।
  • नकल करने की कोशिश न करें।
  • शांत मन से परीक्षा दें।

 

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।